Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 15, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    झारखंड में कांग्रेस के मंत्रियों को मिला नया टास्क, हर महीने करना होगा ये काम; आलाकमान का आया निर्देश

    Updated: Sat, 15 Feb 2025 06:00 AM (IST)

    Congress नई दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में झारखंड के मंत्रीगणों और विधायकों के साथ नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिक ...और पढ़ें

    नई दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय पर हुई थी बैठक। (फोटो जागरण)
    नई दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय पर हुई थी बैठक। (फोटो जागरण)

    HighLights

    1. कांग्रेस आलाकमान का निर्देश, मंत्रियों के प्रदर्शन पर होगी नजर
    2. कांग्रेस के पास हैं महत्वपूर्ण विभाग, जिससे बन सकती है पैठ

    राज्य ब्यूरो, रांची। हाल ही में दिल्ली में कांग्रेस के मंत्रियों ने आलाकमान के साथ बैठक की थी। इस बैठक में मंत्रियों को कई प्रकार के निर्देश दिए गए।

    राज्य सरकार में शामिल कांग्रेस कोटे के मंत्रियों को बेहतर प्रदर्शन सुनिश्चित करना होगा। उन्हें हर महीने अपने विभाग के कामकाज का पूरा ब्योरा भी उपलब्ध कराना होगा। यह कार्य उनके लिए अनिवार्य किया गया है।

    हाल ही में नई दिल्ली में संपन्न कांग्रेसी मंत्रियों की बैठक में इसे लेकर फरमान सुनाया गया है। बैठक में पार्टी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल समेत अन्य वरीय अधिकारी मौजूद थे।

    मंत्री कांग्रेस के एजेंडे को बढ़ाएं आगे

    इस दौरान यह भी सुनिश्चित करने को कहा गया है कि हर हाल में उन योजनाओं पर काम हो, जो सीधे आम जनता के सरोकार से जुड़े हों। मंत्रियों ने आलाकमान को भरोसा दिलाया है कि वे पूरी गंभीरता के साथ जिम्मेदारी को पूरा करेंगे।

    आलाकमान ने यह कहते हुए मंत्रियों की पीठ भी थपथपाई कि अभी तक कामकाज संतोषजनक है। कांग्रेस के एजेंडे को आगे बढ़ाना मंत्रियों की जिम्मेदारी है। कोर एजेंडे पर फोकस के साथ-साथ यह भी ध्यान रखना होगा कि इसके जरिए पार्टी के प्रभाव क्षेत्र का भी विस्तार किया जा सके।

    राज्य में कांग्रेस कोटे के मंत्रियों के पास वित्त, स्वास्थ्य, ग्रामीण विकास, कृषि सरीखे महत्वपूर्ण विभाग हैं।

    नगर निकाय चुनाव पर भी निगाहें

    राज्य में जल्द होने वाले नगर निकाय चुनाव पर भी कांग्रेस नेताओं को फोकस करने को कहा गया है। पार्टी इसमें पूरा दमखम लगाएगी। नेताओं का एक दल इस संबंध में केंद्र को रिपोर्ट सौंपेगा। नगर निकाय चुनाव को लेकर जिला कमेटियों से भी मंतव्य मांगा गया है। पार्टी इसमें पूरी मजबूती के साथ भाग लेगी।

    खबरें और भी

    जनता दरबार का करें आयोजन

    कांग्रेस कोटे के मंत्रियों को राज्य मुख्यालय के साथ-साथ जिलों के भ्रमण के क्रम में जनता दरबार का आयोजन करने को कहा गया है। इसकी शुरूआत हो चुकी है। निर्देश दिया गया है कि कार्यक्रम की निरंतरता बनाए रखें। यह भी निर्देश दिया गया है कि मंत्री दल के विधायकों और कार्यकर्ताओं के हितों का ख्याल रखें।

    यह भी पढ़ें- 

    दिल्ली में खरगे और राहुल गांधी से मिले झारखंड कांग्रेस के मंत्री और विधायक, 7 गारंटियों पर हुई बात

    Maiya Samman Yojana: मंईयां सम्मान योजना की जनवरी और फरवरी की किस्त कब आएगी? सामने आया बड़ा अपडेट