Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ranchi News: रांची सदर अस्पताल की महिला मरीज ने छठे तल्ले से कूदकर की आत्महत्या, बीमारी के कारण तनाव से थी ग्रसित

    By Jagran NewsEdited By: Mohit Tripathi
    Updated: Tue, 17 Oct 2023 07:52 PM (IST)

    रांची के सदर अस्पताल में मंगलवार सुबह एक महिला ने बिल्डिंग के छठे तल्ले से कूदकर आत्महत्या कर ली। छठे तल्ले से गिरने से गिरने के कारण वह गंभीर रूप से ...और पढ़ें

    रांची सदर अस्पताल की महिला मरीज ने छठे तल्ले से कूदकर की आत्महत्या। (सांकेतिक फोटो)
    रांची सदर अस्पताल की महिला मरीज ने छठे तल्ले से कूदकर की आत्महत्या। (सांकेतिक फोटो)

    HighLights

    1. रांची सदर अस्पताल की महिला मरीज ने छठे तल्ले से कूदकर की आत्महत्या।
    2. लंबे समय से बीमार होने के कारण तनाव में चल रही थी महिला।

    जागरण संवाददाता, रांची। रांची के सदर अस्पताल में मंगलवार सुबह एक महिला ने बिल्डिंग के छठे तल्ले से कूदकर आत्महत्या कर ली। रांची सदर अस्पताल में भर्ती 24 वर्षीय सुमंती देवी मंगलवार सुबह अचानक अपने वार्ड से गायब हो गई। वह अस्पताल के छठे तल से कब और कैसे कूद गई किसी को नहीं पता चला।

    रिम्स के डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

    छठे तल्ले से गिरने से गिरने के कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी। उसे पहले अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती गया गया। हालांकि उसकी गंभीर हालत को देखते हुए रिम्स के लिए रेफर कर दिया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

    महिला रामगढ़ की रहने वाली थी। मिली जानकारी के मुताबिक, बीते कुछ सालों से वह काफी बीमार चल रही थी। लंबे समय से दवा खाने के कारण मानसिक तनाव में चल रही थी।

    बच्चेदानी की होनी थी सर्जरी

    सुमंती देवी पिछले नौ दिनों से सदर अस्पताल के पांचवें तल्ले में भर्ती थी। मंगलवार को उसके बच्चेदानी की सर्जरी होनी थी। सुमंती के पति सहदेव मंडल ने बताया कि वह हर दिन सुबह-शाम वार्ड के बाहर टहलती थी, लेकिन वह छत से कब और कैसे कूद गई, कुछ पता नहीं चल पाया।

    बीमारी के कारण तनाव में थी सुमंती

    सुमंती देवी के पति ने बताया कि वह कुछ सालों से लगातार बीमार पड़ रही थी। एक बीमारी ठीक होने के बाद दूसरी बीमारी हो जा रही थी। डेढ़ माह पहले थायराइड के कारण उसे रिम्स में भर्ती किया गया था, जहां करीब 15-20 दिनों तक उसका इलाज चला था। सालों से दवा खाने की वजह से वह लगातार तनाव में रहती थी।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: लालू की 'जीभ' पर चढ़ा कुदरुम की चटनी का ऐसा जादू, झारखंड से मंगवाए इसके बीज, जेल के दौरान चखा था स्‍वाद

    आचार संहिता उल्लंघन मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को राहत, हाई कोर्ट ने पीड़क कार्रवाई पर लगाई रोक