Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ranchi News: 10 साल से अलग रह रहे पति-पत्नी एक साथ रहने को राजी, इस वजह से नाराज होकर महिला ने छोड़ा था घर

    Updated: Sun, 16 Jun 2024 02:26 PM (IST)

    Ranchi News मध्यस्थता केंद्र दस वर्ष पुराना वाद को मध्यस्थ के जरिए सुलझा लिया ग्रया। दस साल बाद पति-पत्नी एक साथ रहने को राजी हो गए। यह वाद कुटुंब न्य ...और पढ़ें

    10 साल से अलग रह रहे पति-पत्नी एक दूजे के हुए (जागरण)
    10 साल से अलग रह रहे पति-पत्नी एक दूजे के हुए (जागरण)

    HighLights

    1. पति-पत्नी के बीच 10 वर्ष पुराने वाद को मध्यस्थ के जरिए सुलझा लिया ग्रया।
    2. अरविंद ठाकुर ने पहली पत्नी की मौत के बाद पिंकी कुमारी से दूसरी शादी की।

    राज्य ब्यूरो, रांची। Ranchi News:  पति-पत्नी के बीच दस वर्ष पुराने विवाद को मध्यस्थता केंद्र के जरिए सुलझा लिया गया। दस साल बाद पति-पत्नी एक साथ रहने को राजी हो गए। यह वाद कुटुंब न्यायालय से मध्यस्थता केंद्र मध्यस्थता के लिए भेजा गया था।

    अरविंद ठाकुर ने पहली पत्नी की मौत के बाद पिंकी कुमारी से दूसरी शादी की। पहली पत्नी से अरविंद ठाकुर को तीन बेटी और एक बेटा है। पिंकी कुमारी शादी होकर जब अपने ससुराल गई तो, बेटों ने पिंकी कुमारी को परेशान करना शुरू कर दिया।

    वहीं, अरविंद ठाकुर ने इस बात पर कोई विरोध नहीं किया तो दूसरी पत्नी पिंकी कुमारी अपने ससुराल छोड़कर मायके चली गई। लगभग 10 वर्ष से दोनों पति-पत्नी अलग रहने लगे।

    भरण-पोषण के लिए पिंकी कुमारी ने न्यायालय में वाद दायर किया था। उक्त वाद दो बैठकों में सुलझा लिया गया। वाद को सुलझाने में अधिवक्ता मध्यस्थ सेवा चक्रवर्ती एवं दोनों पक्षों के अधिवक्ता उमेश सिंह धर्मदेव ठाकुर का योगदान रहा।

    ये भी पढ़ें

    Dhanbad News: 'ढुलू महतो जीत तो गए लेकिन अब...', मच गया हंगामा; सुरक्षाकर्मियों को आना पड़ा आगे

    Jharkhand News: झारखंड के दो सांसदों ने मंत्री बनते ही कर दिया बड़ा एलान, पीएम मोदी भी हो जाएंगे खुश

    खबरें और भी