विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 13, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jharkhand Liquor Scam: झारखंड में दो बड़े शराब कारोबारियों की करतूतें उजागर, ACB जांच में कई बड़े खुलासे

By Dilip Kumar Edited By: Rajesh Kumar
Published: Sun, 13 Jul 2025 09:47 AM (IST)

रांची में शराब घोटाला मामले की जांच में एसीबी को पता चला कि अरुण पति त्रिपाठी को नियमों के खिलाफ ...और पढ़ें

रांची में शराब घोटाला मामले की जांच में एसीबी ने किए कई खुलासे। फाइल फोटो
रांची में शराब घोटाला मामले की जांच में एसीबी ने किए कई खुलासे। फाइल फोटो

HighLights

  1. अरुण पति त्रिपाठी की नियुक्ति नियम विरुद्ध |
  2. चौबे और त्रिपाठी ने मिलकर रचा षड्यंत्र |
  3. विनय सिंह को मिला 41 करोड़ का ठेका |

राज्य ब्यूरो, रांची। झारखंड में शराब घोटाला मामले की जांच कर रही भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की जांच में एक और जानकारी सामने आई है। छत्तीसगढ़ के साथ-साथ झारखंड में हुए शराब घोटाले से चर्चा में आए भारतीय दूरसंचार सेवा (आईटीएस) के अधिकारी अरुण पति त्रिपाठी को आबकारी विभाग झारखंड ने नियम विरुद्ध परामर्शी बना दिया था।

झारखंड में मई 2022 से लागू आबकारी नीति में छत्तीसगढ़ राज्य नगर निगम लिमिटेड (सीएसएमसीएल) के प्रबंध निदेशक अरुण पति त्रिपाठी को परामर्शी बनाया गया था। वे छत्तीसगढ़ में प्रतिनियुक्ति पर थे। दूसरे राज्य में परामर्श या अन्य प्रशासनिक गतिविधियों में शामिल होने से पहले उन्हें अपने मूल विभाग (भारतीय दूरसंचार सेवा) से सहमति लेना जरूरी है। इसके बावजूद उन्होंने ऐसा नहीं किया।

झारखंड में शराब घोटाले की पटकथा लिखने में आबकारी एवं मद्य निषेध विभाग के तत्कालीन प्रधान सचिव विनय कुमार चौबे को आईटीएस अधिकारी अरुण पति त्रिपाठी का सहयोग मिला था। बदले में आईटीएस अरुण पति त्रिपाठी ने करीब सवा करोड़ रुपये भी लिए थे।

छत्तीसगढ़ शराब घोटाले के आरोपी शराब कारोबारी सिद्धार्थ सिंघानिया और मेसर्स प्रिज्म होलोग्राफी के प्रबंध निदेशक विधु गुप्ता को झारखंड में प्रवेश दिलाने वाले आईटीएस अरुण पति त्रिपाठी ही थे। आईटीएस अरुण पति त्रिपाठी ने झारखंड के तत्कालीन आबकारी सचिव विनय कुमार चौबे के साथ मिलकर शराब घोटाले के लिए अपनी इच्छानुसार कई नियम-शर्तें तय कीं। उन्होंने शराब बनाने वाली कंपनियों में निवेश भी करवाया और मोटी रकम वसूली।

शराब घोटाले के आरोपी विनय सिंह को मिला 41 करोड़ का ठेका

शराब घोटाले के आरोपी और ऑटोमोबाइल कंपनी नेक्सजेल के निदेशक विनय कुमार सिंह को वर्ष 2017 में लगभग 41 करोड़ रुपये का कौशल विकास का ठेका मिला था। विनय सिंह पूर्व आबकारी सचिव विनय कुमार चौबे के करीबी बताए जाते हैं।

विनय कुमार चौबे के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति मामले की जांच कर रही एसीबी को जांच के दौरान यह बात पता चली है। आरोप है कि पूर्व आबकारी सचिव विनय कुमार चौबे ने विनय कुमार सिंह के ज़रिए अपनी काली कमाई का निवेश किया।

यह भी बताया जा रहा है कि विनय सिंह को 2017 में पांच साल के लिए यह ठेका मिला था, जिसमें विनय कुमार चौबे ने मदद की थी। एसीबी इस टेंडर आवंटन में विनय सिंह का साथ देने वाले लोगों की भूमिका की भी जाँच कर रही है। जाँच जारी है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।