Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ranchi News: कुएं में डूब रहा था मासूम बेटा..., मां ने भी लगा दी छलांग; दोनों की दर्दनाक मौत

    By Jagran NewsEdited By: Mohit Tripathi
    Updated: Fri, 20 Oct 2023 11:56 PM (IST)

    रांची के मासू गांव में शुक्रवार को कुएं में डूबने से मां पिंकी देवी और बेटे अनुराग मुंडा की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची अनगड़ा था ...और पढ़ें

    कुएं में डूब रहे बेटे को बचाने के लिए मां ने कुएं में लगाई छलांग, दोनों की मौत।
    कुएं में डूब रहे बेटे को बचाने के लिए मां ने कुएं में लगाई छलांग, दोनों की मौत।

    HighLights

    1. कुएं में डूब रहे बेटे को बचाने के लिए मां ने कुएं में लगाई छलांग।
    2. मां बेटे दोनों की दर्दनाक मौत।

    जागरण संवाददाता, अनगड़ा। रांची जिले के अनगड़ा थाना क्षेत्र के मासू गांव में शुक्रवार की शाम लगभग पांच बजे कुएं में डूबने से माता पिंकी देवी (38) व पुत्र अनुराग मुंडा (12) की मौत हो गई। पिंकी देवी मासू निवासी राजेंद्र मुंडा की पत्नी थी। अनुराग इकलौता बेटा था। वह मासू मिडिल स्कूल की कक्षा पांचवीं का छात्र था।

    घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची अनगड़ा थाना की पुलिस ने दोनों शव को बरामद कर अनगड़ा थाना ले गई। पंचनामा करके शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेजा गया है।

    कैसै घटी घटना

    बताया जाता है कि पिंकी देवी अपने पुत्र अनुराग के साथ बाड़ी में लगे मिर्चा और साग के पौधों में बाल्टी से पानी का पटवन कर रही थीं। अनुराग कुएं के ऊपर लगे पटरे पर पैर रखकर कुएं से पानी निकाल रहा था। वह मां को बाल्टी में भरकर देता और मां उसे पौधे में पटवन कर रही थी।

    कुआं अधूरा था और उसमें जगत नहीं बना हुआ है। पानी निकालने के क्रम में ही पटरा टूट गया। इससे अनुराग कुएं में जा गिरा। अपने बेटे को कुएं में डूबता देख मां ने भी कुएं में छलांग लगा दी। दोनों तैरना नहीं जानते थे। पानी में डूबने से माता व पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई।

    यह भी पढ़ें: Jharkhand: हजारीबाग में ईसाई बने 15 आदिवासियों ने सनातन धर्म में की वापसी, धर्मांतरण की वजह जान रह जाएंगे हैरान

    रेंबा में ट्रेन का ठहराव, धनवार में केंद्रीय विद्यालय खुलेगा

    जागरण संवाददाता, राजधनवार: कोडरमा सांसद और केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी व भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक बाबूलाल मरांडी शुक्रवार को धनवार के पलंगी पहुंचे।

    यहां दोनों ने संयुक्त रूप से पलंगी से जेरुआडीह तक पथ के नव निर्माण को लेकर भूमि पूजन किया। मंत्री ने घोषणा की कि रेंबा में ट्रेन रुकेगी और धनवार में केंद्रीय विद्यालय खुलेगा।

    उन्होंने कहा कि झारखंडधाम क्षेत्र में प्रसिद्ध पूजा स्थल है। दूर-दूर से लोग झारखंडीधाम पूजा-अर्चना करने आते हैं। लोगों की सड़क की मांग थी। रेंबा में ट्रेन रुकेगी। वहां प्लेटफॉर्म भी बनेगा। रेल मंत्री से इसके लिए बात भी हुई है।

    खबरें और भी

    बाबूलाल मरांडी ने कहा कि यह सड़क काफी जर्जर हालत में थी। इस मार्ग से आवागमन में काफी परेशानी लोगों को होती थी। ग्रामीणों ने इस सड़क की पक्कीकारण करने की मांग की थी। अब उनकी मांग पूरी होने जा रही है।

    यह भी पढ़ें: Jharkhand: राज्य स्थापना दिवस पर शुरू होगा 'सरकार आपके द्वार' का तीसरा चरण, 15 नवंबर को होगा राजकीय समारोह