विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ranchi News: हरिओम टावर से कूदकर युवक ने की आत्‍महत्‍या, सुसाइड नोट में बड़ी बहन से मां-बाप का ध्‍यान रखने को कहा

Published: Sun, 07 Jul 2024 01:23 PM (IST)

Ranchi Crime News प्रदेश की राजधानी रांची में लालपुर थानाक्षेत्र स्थित हरिओम टावर से शनिवार रात एक युवक ने कूदकर ...और पढ़ें

मृतक अंक‍ित ने सुसाइड से पहले एक नोट छोड़ा है।
मृतक अंक‍ित ने सुसाइड से पहले एक नोट छोड़ा है।

HighLights

  1. लालपुर में हरिओम टावर से कूदा युवक, मौके पर हुई मौत
  2. युवक ने सुसाइड नोट में लिखा- दर्द नहीं झेल पा रहा हूं
  3. हरिओम टावर से पहले भी कई लोगों ने कूद कर दी है जान

जागरण संवाददाता, रांची। लालपुर थाना क्षेत्र स्थित हरिओम टावर से शनिवार की रात एक युवक ने कुदकर खुदकुशी कर ली। युवक की पहचान अंकित के रूप में हुई है। घटना के बाद अंकित को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया था, लेकिन डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

लालपुर थानेदार ने बताया कि अंकित ने सुसाइड नोट छोड़ा है। अंकित ने सुसाइड नोट में लिखा है कि इसमें किसी की गलती नहीं है। अपने स्वजनों को लिखा है कि वह काफी दर्द में है।

इस दर्द को वह झेल नहीं पा रहा है। इस वजह से वह जान दे रहा है। पूरे परिवार को ठीक से रहने की बात लिखी है। अंकित ने अपनी बड़ी बहन को लिखा है कि वह पिता और माता का ख्याल रखे।

सुसाइड नोट में छोड़े घरवालों के तीन नंबर

सुसाइड नोट में अंकित ने अपने घरवालों के मोबाइल नंबर लिखे थे। सुसाइड नोट में अंकित ने लिखा है कि उसकी मौत के बाद घरवालों को सूचना दे दी जाए। अंकित ने अपने घरवालों के तीन मोबाइल नंबर दिया है। पुलिस का कहना है कि इसकी जांच की जा रही है कि हरिओम टावर में गार्ड था या नहीं। गार्ड नहीं था तो यह लापरवाही है।

इस संबंध में भी कार्रवाई होगी। इससे पहले भी हरिओम टावर से लोगों ने कूदकर अपनी जान दी है। हरिओम टावर में किस स्तर से लापरवाही हो रही है इसकी भी जांच की जाएगी।

पुलिस का कहना है कि रविवार को अंकित के शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद शव स्वजनों के हवाले किया जाएगा। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है। इस संबंध में यूडी केस किया गया है।

यह भी पढ़ें - 

Deoghar Building Collapse: देवघर में पुराना मकान गिरने से 2 की मौत, मलबे में दबे लोगों को रेस्‍क्‍यू करने में जुटी NDRF

Jharkhand Politics: 'मुझे मलाल है कि...', सीएम पद से हटने के बाद चंपई सोरेन ने अपने विधानसभा क्षेत्र में दिखाया दम