यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
ABHA Card बनवाने में नंबर वन रांची, खूंटी में बनवाए गए सबसे कम कार्ड; फायदे जान फटाफट ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई
ABHA Card आयुष्मान भारत स्वास्थ्य खाता (आभा) कार्ड एक डिजिटल हेल्थ कार्ड है जिसमें मरीज के इलाज से संबंधित पूरी डिटेल होती है। इससे इलाज में सुविधा ...और पढ़ें

HighLights
- रांची में अब तक 12.96 लाख कार्ड बने जबकि खूंटी में मात्र 1.86 लाख लोगों ने बनवाए कार्ड
- आभा कार्ड डिजिटल स्वास्थ्य आइडी है, इससे मरीज की पूरी जानकारी की जाएगी एकत्रित
जागरण संवाददाता, रांची। ABHA Card : आयुष्मान भारत स्वास्थ्य खाता (आभा) कार्ड बनवाने में रांची जिला राज्य में पहले स्थान पर है। रांची में 12.96 लाख लोगों का आभा कार्ड बनाया जा चुका है। अब तक दूसरे स्थान पर पूर्वी सिंहभूम और तीसरे स्थान पर धनबाद है।
खूंटी में बना सबसे कम आभा कार्ड
सबसे कम आभा कार्ड खूंटी जिले में बन पाया है, यहां आभा कार्ड की संख्या 1.86 लाख है। खूंटी में कार्ड बनवाने में लोगों के बीच जागरूकता की कमी है।
रांची के सिविल सर्जन डा. प्रभात कुमार बताते हैं कि कार्ड बनने का लाभ मरीजों को ही मिलेगा। मरीजों के इलाज से लेकर उनकी सभी जानकारी आभा कार्ड में स्टोर होगी। जिससे उनके इलाज में मदद मिलेगी।
आभा कार्ड में रहेगा मरीज का पूरा हेल्थ रिकाॅर्ड
आभा कार्ड सभी वर्ग के लोगों का बनाया जा रहा है। जिसमें लोगों का पूरा हेल्थ रिकार्ड होगा, जिससे वे कहीं भी इलाज करवा सकेंगे और उनके इलाज की पूरी जानकारी इलाज करने वाले डाक्टर को एक क्लिक में उपलब्ध हो सकेगी।
सदर अस्पताल के डाॅक्टरों ने बताया कि आभा कार्ड बनने के बाद लोगों के इलाज में सुविधा मिलेगी, वे देश के किसी भी अस्पताल में इलाज कराते हैं तब भी उनके पिछले इलाज की जानकारी मिल सकेगी।
खुद बनवा सकते हैं कार्ड
आभा कार्ड खुद से भी ऑनलाइन बनवाया जा सकता है। इसके लिए एबीडीएम डाट जीओवी डाॅट इन में जाकर अपनी पूरी जानकारी देने के बाद निबंधन करवा सकते हैं। इसके बाद 14 अंक का नंबर जारी होगा, जिसके माध्यम से कहीं भी अपनी पूरी जानकारी शेयर कर सकेंगे।
विभिन्न जिलों में बने आभा कार्ड की संख्या
- रांची 1296792
- पूर्वी सिंहभूम 1259279
- धनबाद 956724
- बोकारो 827062
- गिरिडीह 793732
- हजारीबाग 791964
- पलामू 708238
- गोड्डा 555974
- देवघर 547749
- पश्चिमी सिंहभूम 497570
- पाकुड़ 490175
- दुमका 474692
- गुमला 459779
- सरायकेला खरसावां 449514
- चतरा 434845
- जामताड़ा 431145
- गढ़वा 408042
- कोडरमा 407016
- रामगढ 368024
- साहेबगंज 343304
- लातेहार 331720
- सिमडेगा 301214
- लोहरदगा 254609
- खूंटी 186049
ये भी पढ़ें: