Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    पड़ताल: रांची निगम के आदेश की उड़ रहीं धज्जियां, जलाशयों में डाल रहे कूड़ा; इस तालाब पर तो छठ पूजा...

    By Vikash kumarEdited By: Aysha Sheikh
    Updated: Mon, 25 Sep 2023 11:40 AM (GMT+05:30)

    Ranchi Ponds रांची में हम नगर निगम के आदेश की खुलेआम धज्जियां उड़ते हुए देख रहे हैं। नगर निगम ने कचरा फेंकने वालों पर 25 हजार जुर्माना लगाने की बात कह ...और पढ़ें

    निगम के आदेश की उड़ रहीं धज्जियां
    निगम के आदेश की उड़ रहीं धज्जियां

    HighLights

    1. राजधानीवासी नगर निगम के आदेश की खुलेआम धज्जियां उड़ा रहे
    2. गंदगी से भरा पड़ा शहर का प्रमुख अरगोड़ा, चडरी और बड़ा तालाब

    जागरण संवाददाता, रांची : रांची नगर निगम ने बीते सप्ताह राजधानी के जलाशयों में कचरा फेंकने वालो को चिन्हित करते हुए कार्रवाई करने का आदेश दिया था। कचरा फेंकने वालों पर 25 हजार जुर्माने के साथ छह माह कारावास का भी प्रावधान रखा गया था।

    राजधानीवासी नगर निगम के आदेश की खुलेआम धज्जियां उड़ा रहे हैं। जब रविवार को जागरण संवाददाता ने पड़ताल की तो पाया की शहर की मुख्य नदी और तालाबों में कचरा भरा पड़ा है।

    इनकी साफ-सफाई तो छोड़िए, कचरा फेंकने वालो को भी नगर निगम नहीं रोक पा रहा है। शहरवासी खुलेआम नदी व तालाबों में कचरा फेंक रहे हैं। रांची नगर निगम इन पर कार्रवाई भी नहीं कर पा रहा है।

    क्या था आदेश?

    आदेश में अपर प्रशासक ने साफ कहा था की किसी जलाशय में किसी खदान या विनिर्माण प्रक्रिया से उत्पन्न ठोस अपशिष्ट या कोई अन्य कूड़ा-करकट नहीं रखा जाएगा।

    न ही कोई कूड़ा-करकट रखेगा, न ही रखवाएगा और न ही गिरवाएगा। ऐसा करने पर शख्स 25 हजार का जुर्माना या छह माह कारावास या फिर दोनों से दंडनीय होगा। इसको लेकर एमपीएस एवं जोनल सुपरवाइजर को निरीक्षण की जिम्मेदारी दी गई थी।

    चडरी तालाब में दिख रही हर जगह गंदगी

    चडरी तालाब लोगों की आस्था का केंद्र भी है। यहां सैकड़ों लोग वर्षों से पूजा-पाठ करते आ रहे हैं। छठ पूजा में तो इस तालाब पर आस्था का विहंगम दृश्य देखने को मिलता है।

    फिर भी तालाब में गंदगी का अंबार है। तालाब पूजा सामग्री से लेकर प्लास्टिक, बोतल से भरा पड़ा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर प्रशासन की ओर से तालाब की साफ-सफाई को लेकर ध्यान नहीं दिया जाता है।

    खबरें और भी

    गंदगी से भरा पड़ा शहर का प्रमुख अरगोड़ा तालाब

    अरगोड़ा तालाब में आस-पास इलाकों के लोग खुलेआम कचरा फेंक कर चले जाते हैं। तालाब के साथ उसके आस-पास भी गंदगी का अंबार लगा हुआ है।

    राजधानीवासी इतने लापरवाह व गैर जिम्मदार हो गए हैं कि तालाब की सीढ़ियों पर भी वे कचरा फेंक कर चले जाते हैं। बावजूद इसके रांची नगर निगम की ओर से उनपर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।

    हरमू नदी में जहां देखो वहीं पर गंदगी

    हरमू नदी का पानी काला हो चुका है। हालत यह है कि नदी के अस्तित्व पर खतरा बना हुआ है। बावजूद हरमू नदी में खुलेआम कचरा फेंका जा रहा है।

    नदी में प्लास्टिक, बोरा, कपड़ा भरा पड़ा है। नदी के पास कूड़ा फेंकने पर जुर्माना को लेकर बोर्ड भी लगाया है, लेकिन लोग इसकी परवाह नहीं करते हैं।

    शहर के प्रमुख बड़ा तालाब में भी चहुंओर गंदगी

    बड़ा तालाब की साफ-सफाई लगातार नगर निगम करवाता है। इसके बावजूद तालाब में कचरा भरा पड़ा है। तालाब में बोतल, प्लास्टिक सहित अन्य चीजें फेंकी हुई है।

    अपर बाजार सहित अन्य इलाकों की नाली का पानी सीधे तालाब में ही बहता है, जिस कारण गंदगी व दुर्गंध से लोग परेशान रहते हैं। अबतक सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का भी निर्माण नहीं हो पाया है। यह गंभीर समस्या है।

    यह भी पढ़ें - झारखंड को मिली नई सौगात, MLA सुदेश महतो ने Vande Bharat ट्रेन को दिखाई हरी झंडी; कहा- मिलेगी बेहतर रेल सेवा