Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 04, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ranchi Jaipur Train: रांची वालों के लिए खुशखबरी, मिली एक और स्पेशल ट्रेन; 'पिंक सिटी' जाना होगा आसान

    Updated: Fri, 04 Apr 2025 03:30 PM (IST)

    रांची से जयपुर (Ranchi Jaipur Train) के लिए एक और स्पेशल ट्रेन शुरू होने जा रही है। यह ट्रेन 09619/09620 मदार जंक्शन-रांची-मदार जंक्शन समर स्पेशल ट्रे ...और पढ़ें

    रांची से जयपुर के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन (प्रतीकात्मक तस्वीर)
    रांची से जयपुर के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन (प्रतीकात्मक तस्वीर)

    HighLights

    1. सात से रांची से जयपुर के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन
    2. 13 ट्रिप होगा परिचालन, मदार जंक्शन तक जाएगी ट्रेन
    3. लोहरदगा होकर चलेगी स्पेशल ट्रेन

    जागरण संवाददाता, रांची। रेलवे रांची स्टेशन से कई स्पेशल ट्रेनों का परिचालन एक बाद एक किया जा रहा है। इसी दिशा में रांची स्टेशन से जयपुर होते हुए मदार जंक्शन के लिए एक और स्पेशल ट्रेन शुरू करने की घोषणा की गई है। दिल्ली के लिए तीन स्पेशल ट्रेन परिचालन की घोषणा के बाद अब रांची से मदार जंक्शन के लिए ट्रेन का परिचालन होगा।

    यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने 09619/09620 मदार जंक्शन-रांची-मदार जंक्शन समर स्पेशल ट्रेन का परिचालन करने का फैसला लिया है। ट्रेन 09619 मदार जंक्शन–रांची स्पेशल ट्रेन छह अप्रैल से 29 जून तक प्रत्येक रविवार को मदार जंक्शन से प्रस्थान करेगी। कुल 13 ट्रिप ट्रेन का परिचालन होगा।

    ट्रेन का रूट और टाइमिंग

    इस ट्रेन का मदार जंक्शन प्रस्थान रविवार 13:50 बजे, जयपुर आगमन 15:40 बजे प्रस्थान 15:50 बजे, सवाई माधोपुर जंक्शन आगमन 18:20 बजे प्रस्थान 18:40 बजे, सोगरिया आगमन 19:55 बजे प्रस्थान 20:05 बजे, गुना जंक्शन आगमन 23:25 बजे प्रस्थान 23:35 बजे, सागर आगमन 02:45 बजे प्रस्थान 02:50 बजे, कटनी मूडवारा आगमन 06:10 बजे प्रस्थान 06:20 बजे, चौपन आगमन 13:40 बजे प्रस्थान 14:00 बजे, डाल्टनगंज आगमन 17:35 बजे प्रस्थान 17:37 बजे, लोहरदगा आगमन 20:10 बजे प्रस्थान 20:12 बजे एवं रांची आगमन सोमवार 21:25 बजे होगा।

    ट्रेन 09620 रांची-मदार जंक्शन स्पेशल ट्रेन सात अप्रैल से 30 जून तक प्रत्येक सोमवार को रांची से प्रस्थान करेगी। ट्रेन का रांची प्रस्थान सोमवार 23:55 बजे, लोहरदगा आगमन 00:53 बजे प्रस्थान 00:55 बजे, डालटनगंज आगमन 03:40 बजे प्रस्थान 03:42 बजे, चौपन आगमन 06:40 बजे प्रस्थान 07:00 बजे, कटनी मूडवारा आगमन 14:30 बजे प्रस्थान 14:40 बजे, सागर आगमन 17:30 बजे प्रस्थान 17:35 बजे, गुना जंक्शन आगमन 22:00 बजे प्रस्थान 22:10 बजे, सोगरिया आगमन 01:05 बजे प्रस्थान 01:15 बजे, सवाई माधोपुर जंक्शन आगमन 03:40 बजे प्रस्थान चार बजे, जयपुर आगमन 06:30 बजे प्रस्थान 06:40 बजे एवं मदार जंक्शन आगमन बुधवार नौ बजे होगा।

    खबरें और भी

    ट्रेन में कितने कोच होंगे?

    ट्रेनों में एसएलआरडी के दो कोच, सामान्य श्रेणी के दो कोच, द्वितीय श्रेणी स्लीपर के सात कोच, वातानुकूलित 3-टियर के छह कोच एवं वातानुकूलित 2-टियर का एक कोच कुल 18 कोच होंगे।

    ये भी पढ़ें- हावड़ा-लालकुआं एक्सप्रेस के बढ़ेंगे फेरे, बीकानेर तक जाएगी पूर्वा; पुरुषोत्तम का भी होगा विस्तार

    ये भी पढ़ें- चमचमाते LHB रैक से चलेंगी दीक्षाभूमि, रांची, सासाराम इंटरसिटी समेत धनबाद की सभी ट्रेनें; देखें लिस्ट