Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 14, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ranchi News: रांची वालों की बल्ले-बल्ले, मिल गई एक और सुपरफास्ट ट्रेन; बिहार को भी करेगी कवर

    Updated: Fri, 14 Mar 2025 11:15 AM (IST)

    Ranchi News होली पर रांची वालों के लिए खुशखबरी सामने आई है। ट्रेनों में अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए 03253/07255/07256 पटना– ...और पढ़ें

    रांची जंक्शन से खुलेगी सुपरफास्ट ट्रेन (जागरण)
    रांची जंक्शन से खुलेगी सुपरफास्ट ट्रेन (जागरण)

    HighLights

    1. बिहार और झारखंड के रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी
    2. पटना से खुलकर रांची होते हुए तेलंगाना के चर्लपल्ली जाएगी ट्रेन

    जागरण संवाददाता, रांची। Ranchi News: होली को लेकर घर जाने के लिए यात्रियों की भीड़ ट्रेन में देखने को मिल रही है। कई यात्रियों को सीट भी नहीं मिल रही है। ट्रेनों में अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए 03253/07255/07256 पटना–चर्लपल्ली–पटना स्पेशल ट्रेन (वाया – रांची) का परिचालन होगा।

    ट्रेन 03253 पटना – चर्लपल्ली स्पेशल (वाया – रांची) 17 मार्च से 28 मई तक प्रत्येक सोमवार एवं बुधवार को पटना से प्रस्थान करेगी। कुल 22 ट्रिप ट्रेनों का परिचालन होगा।

    इस ट्रेन का पटना प्रस्थान 15:00 बजे, गया आगमन 17:00 बजे प्रस्थान 17:25 बजे, बोकारो स्टील सिटी आगमन 21:20 बजे प्रस्थान 21:22 बजे, रांची आगमन 23:25 बजे प्रस्थान 23:35 बजे, हटिया आगमन 23:50 बजे प्रस्थान 23:55 बजे, राउरकेला आगमन 03:00 बजे प्रस्थान 03:05 बजे, दुर्ग आगमन 10:10 बजे प्रस्थान 10:20 बजे पहुंचेगी।

    नागपुर में 3.50 पर आगमन और 4 बजे प्रस्थान

    नागपुर आगमन 15:50 बजे प्रस्थान 16:00 बजे, बेल्लमपल्ली आगमन 21:20 बजे प्रस्थान 21:22 बजे तथा चर्लपल्ली आगमन 03:30 बजे होगा। ट्रेन संख्या 07255 चर्लपल्ली–पटना स्पेशल (वाया – रांची) 19 मार्च से 28 मई तक प्रत्येक बुधवार को चर्लपल्ली से प्रस्थान करेगी।

    यह ट्रेन 11 ट्रिप में चलेगी

    इस ट्रेन का परिचालन 11 ट्रिपों में होगी। ट्रेन का चर्लपल्ली प्रस्थान 23:00 बजे, बेल्लमपल्ली आगमन 03:35 बजे प्रस्थान 03:37 बजे, नागपूर आगमन 09:20 बजे प्रस्थान 09:30 बजे, दुर्ग आगमन 13:50 बजे प्रस्थान 14:00 बजे, राउरकेला आगमन 22:10 बजे प्रस्थान 22:15 बजे, हटिया आगमन 01:15 बजे प्रस्थान 01:20 बजे, रांची आगमन 01:35 बजे प्रस्थान 01:45 बजे, बोकारो स्टील सिटी आगमन 04:03 बजे प्रस्थान 04:05 बजे, गया आगमन 09:05 बजे प्रस्थान 09:25 बजे एवं पटना आगमन 11:30 बजे होगा।

    खबरें और भी

    प्रत्येक शुक्रवार को चर्लपल्ली से चलेगी

    ट्रेन 07256 चर्लपल्ली – पटना स्पेशल (वाया – रांची) 21 मार्च से 30 मई तक प्रत्येक शुक्रवार को चर्लपल्ली से प्रस्थान करेगी। इस ट्रेन का चर्लपल्ली प्रस्थान 21:00 बजे, बेल्लमपल्ली आगमन 01:00 बजे प्रस्थान 01:02 बजे, नागपुर आगमन 07:20 बजे प्रस्थान 07:30 बजे, दुर्ग आगमन 11:50 बजे प्रस्थान 12:00 बजे, राउरकेला आगमन 20:10 बजे प्रस्थान 20:15 बजे, हटिया आगमन 23:15 बजे प्रस्थान 23:20 बजे, रांची आगमन 23:35 बजे प्रस्थान 23:45 बजे, बोकारो स्टील सिटी आगमन 02:03 बजे प्रस्थान 02:05 बजे, गया आगमन 07:05 बजे प्रस्थान 07:25 बजे एवं पटना आगमन 09:30 बजे होगा।

    इन ट्रेनों में एसएलआरडी के दो कोच, सामान्य श्रेणी के छह कोच, द्वितीय श्रेणी स्लीपर के 12 कोच, वातानुकूलित 3-टियर के दो कोच एवं वातानुकूलित 2-टियर के दो कोच होंगे।