रांची से रायपुर जा रही बस में लगी आग, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 40 यात्रियों की जान
रांची के नामकुम स्थित खरसीदाग में बुधवार को शिवनाथ ट्रेवल्स की बस में आग लग गई। यह बस रांची से रायपुर जा रही थी। चालक की सूझबूझ से सभी 30-40 यात्रियों ...और पढ़ें

बस में लगी आग। (जागरण)
HighLights
रांची से रायपुर जा रही बस में लगी आग।
चालक की सूझबूझ से सभी यात्री सुरक्षित बचे।
शॉर्ट सर्किट या डीजल रिसाव आग का कारण।
संवाद सूत्र, नामकुम। खरसीदाग ओपी थाना क्षेत्र के कोचबोंग रिंगरोड स्थित बुधवार को रांची से छत्तीसगढ़ के रायपुर जा रही शिवनाथ ट्रेवल्स यात्री बस में अचानक आग लग गई। आग लगने से बस में सवार यात्रियों में अफरातफरी मच गई।
हालांकि, चालक ने सुझबूझ दिखाते हुए बस को सड़क किनारे खड़ा किया और सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया। इस घटना में जिससे सभी सवारी सुरक्षित है। सवारियों ने हड़बड़ी में डिक्की में रखे अपने सामानों को निकाला।
इस घटना कि जानकारी स्थानीय लोगों ने सूचना पुलिस ने अग्निशमन विभाग की टीम को दी। मौके पर बुलाया परंतु टीम के पहुंचने से पहले आग पूरे बस में फैल चुकी थी। अग्निशमन विभाग की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
बस की छत पर रखें सब्जी और कापी किताब जलकर राख हो गए। खरसीदाग ओपी प्रभारी सब इंस्पेक्टर मनीष कुमार ने बताया कि बस रांची के खादगढ़ा से साढ़े चार बजे छत्तीसगढ़ के रायपुर के लिए चलीं थी। बस में लगभग 30 से 40 सवारी बैठे थे।
सवारियों के अनुसार बस जैसे ही कोचबोंग पहुंची धुआं उठने लगा, जिसे देखकर चालक ने बस किनारे खड़ी कर सवारियों को उतार दिया। देखते ही देखते आग पूरे बस में फैलने लगी।
शॉर्ट सर्किट की जताई जा रही आशंका
वहीं, बस में शॉर्ट सर्किट कि वजह से आग लगने की आशंका व्यक्त की जा रही है। वहीं, कुछ लोगों का कहना है कि बस का डीजल टंकी से रिसाव हो रहा था जिसकी वजह से आग लगी।
खबरें और भी
ओपी प्रभारी मनीष कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग को मौके पर बुलाया गया जिसके बाद आग पर काबू पाया जा सका। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। अबतक कोई लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है।