Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 12, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ranchi To Tata Train: साढ़े 3 घंटे में पूरा होगा रांची से टाटा का सफर, नई रेल लाइन के लिए निकला टेंडर

    Updated: Wed, 12 Feb 2025 02:51 PM (IST)

    रांची रेल मंडल में सिल्ली-इलू बाईपास रेल मार्ग का निर्माण जल्द शुरू होगा जिससे टाटा और हावड़ा के बीच यात्रा का समय दो घंटे घटने की उम्मीद है। इस 5.9 क ...और पढ़ें

    साढ़े 3 घंटे में पूरा होगा रांची से टाटा का सफर, नई रेल लाइन के लिए निकला टेंडर
    साढ़े 3 घंटे में पूरा होगा रांची से टाटा का सफर, नई रेल लाइन के लिए निकला टेंडर

    HighLights

    1. सिल्ली-इलू बाईपास रेल मार्ग के लिए निकला टेंडर
    2. जल्द शुरू होगा निर्माण कार्य, लंबे समय से किया जा रहा इसका इंतजार
    3. रांची से टाटा जाने में दो घंटे की होगी बचत, मुरी स्टेशन नहीं जाना पड़ेगा

    जागरण संवाददाता, रांची। रांची रेल मंडल में सिल्ली-इलू बाईपास रेल के निर्माण का कार्य जल्द ही शुरू होने वाला है। रेलवे ने इस परियोजना के लिए निविदा जारी कर दी है, जिससे इसकी निर्माण प्रक्रिया तेजी से शुरू हो सकेगी। इस नए मार्ग के बनने से टाटा और हावड़ा के बीच यात्रा का समय दो घंटे तक घटने की संभावना है, जो यात्री सुविधाओं के लिए एक बड़ी राहत होगी।

    इस लाइन की लंबाई 5.9 किलोमीटर होगी और इसे बनाने में लगभग 137 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इस परियोजना के लिए जमीन अधिग्रहण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। यह मार्ग सिल्ली और इलू के बीच बनेगा, जिसका उद्देश्य टाटा और रांची के बीच के ट्रेनों के समय को कम करना है।

    इसके साथ ही, ट्रेनों को अब मुरी जंक्शन के बजाय सिल्ली-इलू बाईपास के रास्ते पर भेजा जाएगा, जिससे मुरी स्टेशन पर ट्रेनों का बोझ भी कम होगा और इंजन बदलने के लिए लगने वाला समय भी बचेगा।

    3.30 घंटे में पूरा होगा रांची से टाटा का सफर

    प्रस्तावित इस रेल लाइन के बनने से रांची से टाटा का सफर अब केवल साढ़े तीन घंटे में पूरा होगा, जबकि पहले यह यात्रा 5.5 घंटे में होती थी। सिल्ली-इलू बाईपास लाइन की आवश्यकता 2015 से महसूस की जा रही थी और अब यह परियोजना आखिरकार अपनी दिशा में बढ़ रही है। इसके बनने से आस-पास के क्षेत्रों में भी विकास की गति तेज होगी।

    दक्षिण पूर्व रेलवे के जेडआरयूसीसी सदस्य अरूण जोशी ने प्रसन्नता जताते हुए इस प्रयास को पूर्ण कराने में सहयोग के लिए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और पूर्व सांसद (राज्यसभा) महेश पोद्दार के प्रति आभार जताया। कहा कि इसके निर्माण कार्य पूर्ण होने से यात्रियों को सुविधा होगी।

    खबरें और भी

    यात्रियों को मिलेगी राहत

    यह लाइन झारखंड की राजधानी रांची से प्रदेश की औद्योगिक नगरी टाटानगर और अन्य जगह आने जाने के लिए बहुत उपयोगी। उन्होंने कहा कि यात्रियों की सुविधा के लिए तत्कालीन सांसद राज्यसभा महेश पोद्दार ने इस मामले में निरंतर रेल मंत्री से समन्वय बनाकर प्रयासों को गति दी। बजटीय राशि की स्वीकृति दिलाने में भी तत्कालीन सांसद का योगदान महत्वपूर्ण रहा है।

    पूर्व सांसद (राज्यसभा) महेश पोद्दार ने रेलमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि दक्षिण पूर्व रेलवे के इस प्रयास से रांची-हावडा-टाटा की दूरी कम होगी, सफर सुगम होगा, यात्रियों का किराया और समय बचेगा और ईंधन की भी बचत होगी।

    सुखद है कि रेलमंत्री ने मेरे सुझाव को मूर्तरूप देते हुए, इसपर पहल की है। उन्होंने इस प्रयास के लिए दक्षिण पूर्व रेलवे के उच्चाधिकारियों को भी धन्यवाद दिया।

    ये भी पढ़ें- Mahakumbh 2025: किऊल से प्रयागराज और बरौनी से झूसी के लिए चलेगी कुंभ स्पेशल ट्रेन, इन स्टेशनों पर रुकेगी

    ये भी पढ़ें- Ara News: ट्रेनों में यात्रियों का रेला, मगर टिकट कटाने में हो रहा 'खेला'; सामने आई चौंकाने वाली खबर