Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मुरी होकर चलेगी तोरांग-शालीमार स्पेशल ट्रेन, रांची की तीन ट्रेनों में अतिरिक्त कोच

    Updated: Fri, 13 Mar 2026 09:45 AM (IST)

    रेलवे ने यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए तोरांग-शालीमार-तोरांग स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है, जो मुरी होते हुए चलेगी। यह ट्रेन 13 और 14 ...और पढ़ें

    रांची से चलने वाली तीन ट्रेनों में अतिरिक्त स्लीपर कोच।

    रांची से चलने वाली तीन ट्रेनों में अतिरिक्त स्लीपर कोच।

    HighLights

    1. तोरांग-शालीमार स्पेशल ट्रेन मुरी होते हुए चलेगी।

    2. यात्रियों की सुविधा और भीड़ कम करने का रेलवे का निर्णय।

    जागरण संवाददाता, रांची। यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने तोरांग–शालीमार–तोरांग स्पेशल ट्रेन का परिचालन करने का निर्णय लिया है। यह स्पेशल ट्रेन मुरी होते हुए चलेगी, जिससे इस रूट के यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलेगी।

    रेलवे के अनुसार ट्रेन संख्या 08619 तोरांग–शालीमार स्पेशल 13 मार्च को तोरांग से रात 21:00 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन मुरी 21:20 बजे पहुंचेगी और 21:25 बजे आगे के लिए रवाना होगी।

    इसके बाद झालिदा, गढ़ जयपुर, पुरुलिया, आद्रा, छातना, बांकुड़ा, बिष्णुपुर, मेदिनीपुर, खड़गपुर और सांतरागाछी होते हुए सुबह 07:20 बजे शालीमार पहुंचेगी।

    वापसी में ट्रेन संख्या 08620 शालीमार–तोरांग स्पेशल 14 मार्च को शालीमार से रात 23:45 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन सांतरागाछी, खड़गपुर, मेदिनीपुर, बिष्णुपुर, बांकुड़ा, छातना, आद्रा, पुरुलिया, गढ़ जयपुर और झालिदा होते हुए मुरी 09:45 बजे पहुंचेगी।

    यहां से 09:50 बजे प्रस्थान कर ट्रेन 10:30 बजे तोरांग पहुंचेगी। इस विशेष ट्रेन के परिचालन से मुरी, झालिदा, पुरुलिया और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को शालीमार तक यात्रा करने में काफी सुविधा मिलेगी।

    तीन ट्रेनों में लगेगा अतिरिक्त स्लीपर कोच

    ट्रेनों में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने प्रतीक्षा सूची के यात्रियों को राहत देने के लिए कुछ ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाने का निर्णय लिया है। रांची रेल मंडल से चलने वाली तीन ट्रेनों में अस्थायी रूप से द्वितीय श्रेणी स्लीपर का एक-एक अतिरिक्त कोच जोड़ा जाएगा।

    ट्रेन संख्या 18603 रांची–गोड्डा एक्सप्रेस में 14 मार्च को द्वितीय श्रेणी स्लीपर का एक अतिरिक्त कोच लगाया जाएगा। इसी तरह ट्रेन संख्या 18611 रांची–वाराणसी एक्सप्रेस में 14 मार्च और 19 मार्च को यात्रा प्रारंभ करने वाली ट्रेनों में द्वितीय श्रेणी स्लीपर का एक-एक अतिरिक्त कोच जोड़ा जाएगा।

    वहीं ट्रेन संख्या 18640 रांची–आरा एक्सप्रेस में भी 14 मार्च को द्वितीय श्रेणी स्लीपर का एक अतिरिक्त कोच लगाया जाएगा।

    खबरें और भी