चक्रधरपुर व आद्रा में 5-8 सितंबर को मेंटेनेंस से कई ट्रेनें प्रभावित, तिरुपति-रक्सौल और हटिया-पुरी तपस्विनी विलंब से चलेंगी
चक्रधरपुर और आद्रा रेल मंडलों में विकास कार्यों के कारण रांची से गुजरने वाली कई ट्रेनें प्रभावित होंगी। हटिया-झारसुगुड़ा मेमू ...और पढ़ें

आठ सितंबर को हटिया-पुरी तपस्विनी एक्सप्रेस 2:30 घंटे देर से खुलेगी।
HighLights
हटिया-झारसुगुड़ा मेमू एक्सप्रेस 7 और 8 सितंबर को रद्द।
तिरुपति-रक्सौल और हटिया-पुरी तपस्विनी एक्सप्रेस विलंब से चलेंगी।
चक्रधरपुर और आद्रा मंडल में नान इंटरलाकिंग कार्य कारण।
जागरण संवाददाता, रांची। चक्रधरपुर रेल मंडल में विकास कार्य के लिए नान इंटरलाकिंग कार्य कराया जाएगा। इसके कारण रांची रेल मंडल से होकर गुजरने वाली और यहां से खुलने वाली कुछ ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेनों के रद और विलंब से चलने की सूचना जारी की है।
दो दिन रद रहेगी मेमू
ट्रेन संख्या 18175/18176 हटिया-झारसुगुड़ा-हटिया मेमू एक्सप्रेस सात और आठ सितंबर को रद रहेगी। इससे हटिया और झारसुगुड़ा के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
तिरुपति-रक्सौल एक्सप्रेस एक घंटे देर से चलेगी
ट्रेन संख्या 17433 तिरुपति-रक्सौल साप्ताहिक एक्सप्रेस, जो रांची होकर चलती है, सात सितंबर को अपने निर्धारित समय से एक घंटे विलंब से तिरुपति स्टेशन से रवाना होगी। नान इंटरलाकिंग कार्य के कारण ट्रेन के प्रस्थान समय में बदलाव किया गया है।
तपस्विनी एक्सप्रेस भी होगी विलंबित
ट्रेन संख्या 18451 हटिया-पुरी तपस्विनी एक्सप्रेस आठ सितंबर को अपने निर्धारित समय से 2 घंटे 30 मिनट विलंब से हटिया स्टेशन से रवाना होगी। रेलवे ने यात्रियों से यात्रा से पहले ट्रेन के समय की जानकारी लेने की अपील की है।
ट्रेन का परिचालन रहेगा प्रभावित
दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल के अंतर्गत विकास कार्य हेतु रोलिंग ब्लाक लिया जाएगा। इसलिए रांची रेल मंडल से परिचालित ट्रेन संख्या 18035/18036 खड़गपुर – हटिया – खड़गपुर एक्सप्रेस दो, पांच एवं छह सितंबर को आद्रा स्टेशन पर आंशिक समापन एवं आंशिक प्रारंभ होगा। इन ट्रेनों का आद्रा – हटिया – आद्रा के बीच परिचालन रद रहेगा ।
