Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ranchi Varanasi Vande Bharat Express: लगभग 8 घंटे में बनारस पहुंच जाएगी वंदे भारत, इस स्टेशन पर भी होगा स्टॉपेज; ये है डिटेल

    Updated: Sun, 10 Mar 2024 08:31 AM (IST)

    Ranchi-Varansi Vande Bharat Express रांची-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस महज सात घंटे में बनारस पहुंच जाएगी। रेलवे ने रूट और टाइम टेबल जारी कर दिया है। इ ...और पढ़ें

    प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर
    प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर

    HighLights

    1. सात घंटे पचास मिनट में रांची से वाराणसी का सफर होगा पूरा
    2. रूट और टाइम-टेबल जारी, 12 को हरी झंडी दिखाएंगे पीएम

    जागरण संवाददाता, रांची। Ranchi-Varanasi Vande Bharat Express रांची-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस का परिचालन 12 मार्च से होगा। रेलवे ने रूट और टाइम टेबल जारी कर दिया है। इसका परिचालन वाया बोकारो स्टील सिटी-राजबेरा-कोडरमा होगा। यह ट्रेन सात घंटे 50 मिनट में रांची से वाराणसी का सफर पूरा करेगी।

    रांची स्टेशन से सुबह 5.10 बजे खुलकर दोपहर एक बजे वाराणसी स्टेशन पर पहुंचेगी। वापसी में वाराणसी स्टेशन से शाम 4.05 बजे खुलेगी और रांची स्टेशन पर रात्रि 11.55 बजे पहुंचेगी। इस दौरान ट्रेन रांची स्टेशन और वाराणसी स्टेशन के बीच सात स्टेशनों पर रूकेगी।

    इसमें मुरी, बोकारो स्टील सिटी, राजबेरा, कोडरमा, गया, सासाराम, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन शामिल हैं। अमूमन वाराणसी जाने वाली ट्रेन 11 से 13 घंटे लगाती है। इस ट्रेन से सफर करने पर 5 घंटे से ज्यादा का समय बचेगा। वंदे भारत एक्सप्रेस का परिचालन सप्ताह में सिर्फ छह दिन होगा।

    ट्रेन में होंगे इतने कोच

    गुरुवार को ट्रेन का परिचालन नहीं होगा। ट्रेन में कुल आठ कोच होंगे। जल्द ही टिकटों की बुकिंग शुरू हो जाएगी। संभावना जताई जा रही है कि 12 मार्च को उदघाटन के बाद शुक्रवार से इसका परिचालन नियमित कर दिया जाएगा। इससे पहले दो वंदे भारत ट्रेनों का रांची से परिचालन हो रहा है।

    खबरें और भी

    एक रांची तो दूसरी पटना के लिए चलती है। अब तीसरी वंदे भारत ट्रेन का परिचालन होने जा रहा है। पीएम नरेन्द्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना करेंगे। रांची स्टेशन पर राज्यपाल सहित सांसद व विधायक भी उदघाटन के दिन पहुंचेंगे।

    इतना होगा किराया

    किराये की बात करें तो रांची से वाराणसी के लिए चेयर कार का किराया अब तक निर्धारित नहीं हुआ है। संभावना है कि 1300 से 1400 रुपये तक हो सकता है।

    वहीं एग्जीक्यूटिव क्लास का किराया 2200 से 2400 रुपये तक हो सकता है। रांची रेल मंडल के डीआरएम जसमीत बिंद्रा ने बताया कि रांची-वाराणसी वंदे भारत ट्रेन को लेकर उदघाटन कार्यक्रम सुबह 8.30 बजे होगा।

    यह भी पढ़ें-

    पिछले चुनाव में इन तीन पूर्व मुख्यमंत्रियों ने आजमाया था भाग्य... इन्हें मिली थी जीत, इस बार कौन उतरेगा चुनावी मैदान में?

    JPSC Exam: आज होगी सिविल जज की परीक्षा आयोजित, अगर धांधली करते पकड़े गए... लग सकता है 10 करोड़ तक का जुर्माना