Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 14, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ranchi Violence Update: रांची हिंसा की जांच में NIA की हो सकती है एंट्री... टीम अपने साथ ले गई प्राथमिकी की कापी

    By Sanjay KumarEdited By:
    Updated: Thu, 14 Jul 2022 01:01 PM (IST)

    Ranchi Violence Update News रांची के मेनरोड में हुए हिंसा की जांच एनआइए कर सकती है। बुधवार को एनआइए की टीम डेलीमार्केट थाना पहुंचकर कर पूरे घटनाक्रम क ...और पढ़ें

    Ranchi Violence Update News: रांची हिंसा की जांच में NIA की हो सकती है एंट्री।
    Ranchi Violence Update News: रांची हिंसा की जांच में NIA की हो सकती है एंट्री।

    रांची, जासं। Ranchi Violence Update News रांची के मेनरोड में हुए हिंसा की जांच एनआइए कर सकती है। बुधवार को एनआइए की टीम डेलीमार्केट थाना पहुंचकर कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। टीम अपने साथ हिंसा के उपरांत दर्ज प्राथमिकी की कापी भी अपने साथ ले गई है। एनआइए यह पता लगाने में जुटी है कि मेन रोड हिंसा में कहीं देशविरोधी ताकतों का तो हाथ नहीं है। हालांकि, अभी एनआइए की ओर से इस मामले में कुछ भी जानकारी साझा नहीं की जा रही है।

    10 जून को हुई थी जमकर उपद्रव और पत्थरबाजी

    बता दें कि बीते 10 जून को राजधानी के डेली मार्केट थाना क्षेत्र के मेनरोड में जुमे की नमाज के बाद जमकर उपद्रव, पत्थरबाजी हुई थी। पुलिस को भीड़ पर नियंत्रण पाने के लिए गोली तक चलानी पड़ी। गोलीबारी की घटना का अनुसंधान अपराध अनुसंधान विभाग (सीआइडी) कर रही है। मंगलवार को केस के आइओ सीआइडी के डीएसपी महेंद्र सिंह मुंडा डेलीमार्केट थाना पहुंचकर केस का चार्ज लिया। केस से जुड़ी प्राथमिकी व अन्य फाइल अपने साथ ले गए। संभावना है हिंसा की जांच अब तेजी से होगी। सीआइडी के एडीजी प्रशांत सिंह ने इससे संबंधित आदेश जारी किए थे। इस घटना के बाद इससे जुड़े विभिन्न थानों में दर्ज अलग-अलग 48 कांडों में से केवल एक ही केस के अनुसंधान की जिम्मेदारी सीआइडी को दी गई है।

    अब तक 33 आरोपित भेजे जा चुके हैं जेल

    बता दें कि अब रांची उपद्रव केस में अब तक 33 आरोपित गिरफ्तार कर जेल भेजे जा चुके हैं। इनमें 29 आरोपित पहले भेजे गए थे और चार आरोपित रांची रिम्स में इलाजरत थे, जिन्हें ठीक होने के बाद जेल भेजा गया है। एक आरोपित का इलाज दिल्ली में चल रहा है। उसकी हालत गंभीर है।