Jharkhand Weather: रांची में ठंड ने दी दस्तक, सुबह कुहासे की चादर तो रात में बढ़ेगी कंपकंपी; 8 नवंबर तक ऐसा रहेगा मौसम
रांची में ठंड का असर बढ़ने लगा है, सुबह में कोहरा और धुंध छा रही है। न्यूनतम तापमान 17 डिग्री ...और पढ़ें

रांची में ठंड का असर धीरे-धीरे बढ़ने लगा है।
HighLights
रांची में ठंड का असर धीरे-धीरे बढ़ने लगा है।
सुबह के समय शहर में धुंध और कुहासा छाया रहा।
डिजिटल डेस्क, रांची। राजधानी में ठंड का असर अब धीरे-धीरे बढ़ने लगा है। सुबह और शाम के समय मौसम में ठंडक बढ़ रही है। गुरुवार की सुबह भी शहर के कई इलाकों में धुंध और कुहासा छाया रहा। सूरज निकलने के बाद धीरे-धीरे कुहासा छंट गया। सुबह की ठंड के कारण सैर पर निकलने वाले लोग गर्म कपड़ों में नजर आए।
मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों में रांची के न्यूनतम तापमान में और गिरावट आ सकती है। इसका असर सुबह और रात के समय अधिक महसूस होगा। वहीं, दिन में आसमान साफ रहने और धूप निकलने से मौसम अपेक्षाकृत सामान्य बना रहेगा।
17 डिग्री तक पहुंच सकता है न्यूनतम तापमान
मौसम विभाग के मुताबिक, आज यानी 6 नवंबर को राजधानी का न्यूनतम तापमान 17 डिग्री और अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। सुबह धुंध या कुहासा छाए रहने की संभावना है। इसके बाद आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा।
7 और 8 नवंबर को भी मौसम में खास बदलाव के संकेत नहीं हैं। इन दोनों दिनों में न्यूनतम तापमान करीब 17 डिग्री और अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। सुबह के समय धुंध या कुहासा रह सकता है, जबकि दिन में आसमान साफ रहने की संभावना है।
फिलहाल बारिश के आसार नहीं
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 6 से 8 नवंबर तक रांची में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहेगा। इस दौरान बारिश की संभावना नहीं जताई गई है। ऐसे में लोगों को फिलहाल बारिश से राहत मिलेगी, लेकिन सुबह और रात की ठंड धीरे-धीरे बढ़ सकती है।
दिन में धूप निकलने के कारण दोपहर का मौसम सामान्य रह सकता है। हालांकि, सुबह घर से निकलने और रात में बाहर रहने वालों को ठंड का अहसास अधिक होगा।
यह भी पढ़ें- Kal Ka Mausam 6 November: धनतेरस के दिन कैसा रहेगा उत्तर बिहार का मौसम? पूर्वानुमान जारी
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।