चेन्नई समुद्र तट पर हादसा: मर्चेंट नेवी की ट्रेनिंग पर गए रांची के युवक सहित 3 डूबे; 1 का शव बरामद
चेन्नई तट पर समुद्र में नहाते समय तीन नौसेना प्रशिक्षु गहरे पानी में चले गए। इनमें से तमिलनाडु निवासी मुकेश का शव बरामद कर लिया गया है, जबकि रांची के ...और पढ़ें

तीन युवक समुद्र में डूबे। (सांकेतिक फोटो)
HighLights
चेन्नई समुद्र में नहाते समय तीन युवक डूबे।
एक का शव मिला, रांची के रितेश सहित दो लापता।
रितेश मर्चेंट नेवी का होनहार प्रशिक्षु था।
जागरण संवाददाता, तुपुदाना। चेन्नई तट पर रविवार को छुट्टी मनाने गए तीन युवक समुद्र में नहाने के दौरान गहरे पानी में चले गए। जिनमें से एक का शव बरामद कर लिया गया है, जबकि दो युवक अब भी लापता हैं।
परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, तीनों छात्र एकेडमी ऑफ मेरीटाइम एजुकेशन एंड ट्रेनिंग (एएमइटी), चेन्नई में नौसेना प्रशिक्षण के लिए चयनित हुए थे। नौसेना प्रशिक्षण केंद्र से रविवार की छुट्टी मनाने के लिए तीनों दोस्त चेन्नई के समुद्र किनारे घूमने गए थे।
चेन्नई के समुद्र तट में घूमने के दौरान तीनों ने समुद्र में नहाने का प्रोग्राम बनाया। तीनों दोस्त समुद्र में नहाने के क्रम में गहरे पानी में चले गए। अचानक तेज लहरों ने तीनों को अपने आगोश में समेट कर गहरे पानी में ले गया।
चेन्नई के समुद्र तट में नहाने और घूमने वाले लोगों ने तीनों को डूबते हुए देखकर मामले की जानकारी स्थानीय पुलिस को दिया। पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से तीनों को बाहर निकलने का प्रयास किया, लेकिन एक ही युवक को वह लोग निकाल पाए, जिसकी पहचान तमिलनाडु निवासी मुकेश के रूप में हुई है।
खबरें और भी
शव बरामद कर परिजनों को सौंप दिया गया। वहीं, रांची के तुपुदाना निवासी 20 वर्षीय रितेश प्रजापति और मुंबई निवासी नवल का अब तक कोई पता नहीं मिल पाया है। हालांकि चेन्नई पुलिस एवं गोताखोर सहित विभिन्न टीमें दोनों युवकों को समुद्र के गहरे जल में ढूंढने का प्रयास कर रही है।
अब तक दोनों का समुद्र में पता लगाने में पुलिस को सफलता नहीं मिली है। वहीं, रांची निवासी रितेश प्रजापति के परिजनों को मर्चेंट नेवी के तरफ से सूचना मिली कि रितेश चेन्नई के समुद्र में डूब गया है, सूचना पाकर परिजन चेन्नई के लिए निकल चुके हैं।
पढ़ाई में होनहार था रितेश
रितेश प्रजापति पढ़ाई में काफी तेज था अपने क्लास में वह हरदम अव्वल आता था। स्कूली शिक्षा ब्रिजफोर्ड स्कूल से 10वीं और सरस्वती शिशु विद्या मंदिर से 12वीं पूरी की थी। परिवार और स्थानीय लोग इस घटना से गहरे सदमे में हैं।
मर्चेंट नेवी थी पहली पसंद
रितेश पढ़ने में कुशाग्र बुद्धि का तेज विद्यार्थी था। 12वीं के बाद ही उसे अनेक संस्थाओं में नौकरी का ऑफर मिला था, लेकिन रितेश को मर्चेंट नेवी में ही जाने की इच्छा थी और मर्चेंट नेवी में उसका सिलेक्शन भी हो गया था। तुपुदाना से प्रशिक्षण के लिए चेन्नई गया था और प्रशिक्षण की अवधि में ही वह काल के गाल में समा गया।
ऑटो ड्राइवर हैं पिता
रितेश प्रजापति का बचपन गरीबी में बीता था लेकिन उसके पिता कैलाश प्रजापति ऑटो चलाकर अपने दोनों बेटों को पढ़ाई में कोई कमी नहीं होने दिया और प्रतिष्ठित स्कूल में दोनों को पढ़ाया था। बड़ा बेटा रोशन प्रजापति सॉफ्टवेयर मैकेनिक एवं मोबाइल का बहुत कुशल मैकेनिक है।
वहीं, रितेश भी पढ़ाई के साथ-साथ नौकरी के लिए भी प्रयास करते रहा, बहुत जगह से उसे ऑफर मिला था। नौकरी के लिए लेकिन वह उसकी पसंद मर्चेंट नेवी में ही जाने की थी। पिता कैलाश प्रजापति ऑटो चलाकर दोनों बेटों को उच्च शिक्षा दिलवाए थे।
वहीं, पढ़ाई में किसी तरह का कमी ना हो इसके लिए रितेश की मां फुटवियर का दुकान चलाकर पढ़ाई का खर्च पूरा करती थी।
घटना की सूचना से स्तब्ध रह गया परिवार
रितेश प्रजापति के चेन्नई के समुद्र तट में डूबने की खबर जैसे ही पिता कैलाश प्रजापति को मिला उनके ऊपर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।
मां फुटवियर दुकान में थी। घटना की सूचना मिलते ही वह पत्थर खाकर गिर पड़ी किसी तरह दोनों को परिजन एवं स्थानीय लोगों ने घर पहुंचा जैसे-जैसे लोगों को घटना की खबर मिली रितेश के घर पर जमा हो गए।
मां के करुण क्रंदन एवं विलाप से पूरा मोहल्ला रो पड़ा। रितेश से पूरे परिवार को बहुत उम्मीदें थी। मर्चेंट नेवी जैसे सम्मानित एवं प्रतिष्ठित सर्विस मिलने की पूरे परिवार को गर्व था। बड़ा भाई रोशन प्रजापति एवं अन्य लोग प्लेन से चेन्नई के लिए निकल गए हैं।