रांची-हजारीबाग मार्ग पर सड़क सुरक्षा हेतु 239 करोड़ की परियोजना स्वीकृत, चुटुपालू और चरही घाटी में सुरक्षित आवागमन
रांची से हजारीबाग के बीच चुटुपालू और चरही घाटी में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए 239.40 करोड़ रुपये की ...और पढ़ें

5.99 किमी सड़क का होगा सुधार, दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए किए जाएंगे सुरक्षा उपाय। (तस्वीर: फाइल)
HighLights
चुटुपालू-चरही घाटी में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगेगा।
NH-33 पर 5.99 किमी सड़क का सुधार होगा।
ब्लैक स्पॉट निवारण से सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित होगा।
जागरण संवाददाता, रांची। रांची से हजारीबाग के बीच यानी चुटुपालू और चरही घाटी में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए 239.40 करोड़ रुपये की परियोजना को स्वीकृति मिली है। इसके तहत राष्ट्रीय राजमार्ग-33 (नया एनएच-20) के दोनों घाटी खंडों में कुल 5.99 किलोमीटर सड़क का सुधार किया जाएगा।
साथ ही दुर्घटना संभावित स्थलों (ब्लैक स्पॉट) का निवारण कर सड़क सुरक्षा के आवश्यक उपाय किए जाएंगे। रक्षा राज्य मंत्री एवं रांची के सांसद संजय सेठ ने इन दोनों घाटियों में सड़क सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के लिए केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के समक्ष पहल की थी।
उनके पत्र के आलोक में मंत्रालय ने परियोजना को मंजूरी दी है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने पत्र के माध्यम से संजय सेठ को इसकी जानकारी दी है।
दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने की पहल
चुटुपालू और चरही घाटी लंबे समय से सड़क दुर्घटनाओं की दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्र रहे हैं। इन स्थानों पर ब्लैक स्पाट का सुधार होने से दुर्घटनाओं की आशंका कम करने और यात्रियों के सुरक्षित आवागमन में मदद मिलने की उम्मीद है। परियोजना के तहत चिह्नित दुर्घटना संभावित स्थलों पर आवश्यक सुधार और सुरक्षा संबंधी कार्य किए जाएंगे।
सड़क सुरक्षा को बताया प्राथमिकता
संजय सेठ ने परियोजना की स्वीकृति पर प्रसन्नता जताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि चुटुपालू और चरही घाटी में सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करना उनकी प्राथमिकता रही है।
इस समस्या के समाधान के लिए उन्होंने मंत्रालय को पत्र लिखकर विशेष पहल की थी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार सड़क अवसंरचना के विकास के साथ सड़क सुरक्षा को भी प्राथमिकता दे रही है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।