विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पश्चिमी सिंहभूम के रवींद्र अग्रवाल बने केंद्रीय भंडारण निगम के चेयरमैन, अमरेंद्र कुमार झारखंड में मत्स्य निदेशक

Published: Wed, 30 Sep 2026 10:07 AM (IST)

रवींद्र अग्रवाल को केंद्रीय भंडारण निगम (CWC) का चेयरमैन नियुक्त किया गया है, वे भारतीय खाद्य निगम (FCI) के सीएमडी ...और पढ़ें

रवींद्र अग्रवाल को केंद्रीय भंडारण निगम का चेयरमैन नियुक्त किया गया है।

रवींद्र अग्रवाल को केंद्रीय भंडारण निगम का चेयरमैन नियुक्त किया गया है।

HighLights

  1. रवींद्र अग्रवाल केंद्रीय भंडारण निगम (CWC) के चेयरमैन नियुक्त।

  2. वे भारतीय खाद्य निगम (FCI) के सीएमडी का भी दायित्व संभालेंगे।

  3. अमरेंद्र कुमार झारखंड के नए मत्स्य निदेशक बने।

स्टेट ब्यूरो, रांची। भारत सरकार की नवरत्न कंपनियों में एक केंद्रीय भंडारण निगम (सेंट्रल वेयर हाउसिंग कारपोरेशन) के चेयरमैन रवींद्र अग्रवाल बनाए गए हैं। वे फूड कारपोरेशन आफ इंडिया के सीएमडी भी हैं।

अग्रवाल झारखंड के पूर्वी सिंहभूम एवं हजारीबाग के उपायुक्त रहे हैं। आयडा के प्रबंध निदेशक का भी दायित्व संभाल चुके हैं। वे चाईबासा के रहने वाले हैं। इस नाते पांच साल तक झारखंड में सेवा दिए हैं। वह केरल कैडर के 1997 बैच के आईएएस अधिकारी हैं।

सीडब्ल्यूसी के चेयरमैन का पदभार संभालने के साथ-साथ वह भारतीय खाद्य निगम के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक  के रूप में भी अपनी सेवाएं दे रहे हैं। इससे पहले वह सहकारिता मंत्रालय में अपर सचिव के रूप में भी कार्य कर चुके हैं।

खाद्य भंडारण, सार्वजनिक वितरण और लॉजिस्टिक्स श्रृंखला से जुड़े इन दो प्रमुख संस्थानों (FCI और CWC) में उनके नेतृत्व से दोनों के बीच समन्वय और बेहतर होने की उम्मीद की जाती है। 

ravinndra agrwal

रवींद्र अग्रवाल।

अमरेंद्र कुमार बने मत्स्य निदेशक

झारखंड सरकार के कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग (पशुपालन प्रभाग) द्वारा जारी अधिसूचना कर अमरेंद्र कुमार को निदेशक, मत्स्य के पद पर प्रोन्नति प्रदान की गई है। उनकी प्रोन्नति पर मत्स्य विभाग के पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

विभागीय पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि उनके अनुभव, कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में झारखंड में मत्स्य विकास की योजनाओं को और गति मिलेगी तथा मत्स्यपालकों के हित में संचालित कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन को नई दिशा मिलेगी।

बधाई देने वालों में प्रदीप कुमार, जिला मत्स्य पदाधिकारी, रांची, डा. अरूप चौधरी, जिला मत्स्य पदाधिकारी, रामगढ़, जयंत रंजन, मुख्य अनुदेशक, मत्स्य किसान प्रशिक्षण केन्द्र, रौशन कुमार, प्रबंध निदेशक, झाकोफिश के साथ अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे। संजय कुमार गुप्ता, संयुक्त मत्स्य निदेशक ने अमरेंद्र कुमार को बधाई देते हुए उनके सफल, गौरवपूर्ण एवं उपलब्धियों से परिपूर्ण कार्यकाल की मंगलकामना की।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।