Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    नीतीश कुमार के इस्तीफे पर झारखंड से भी आया रिएक्शन, इस दिग्गज नेता ने दी प्रतिक्रिया; कहा- हमने तो पहले ही...

    By Jagran News Edited By: Shashank Shekhar
    Updated: Sun, 28 Jan 2024 01:05 PM (GMT+05:30)

    बिहार की सियासत में उठापटक के बाद आखिरकार नीतीश कुमार ने महागठबंधन सरकार से इस्तीफा दे ही दिया। इसे लेकर झारखंड भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि ...और पढ़ें

    नीतीश कुमार के इस्तीफे पर झारखंड से आया रिएक्शन, इस दिग्गज नेता ने कहा- हमने तो पहले ही... (फाइल फोटो)
    नीतीश कुमार के इस्तीफे पर झारखंड से आया रिएक्शन, इस दिग्गज नेता ने कहा- हमने तो पहले ही... (फाइल फोटो)

    डिजिटल डेस्क, रांची। बिहार की सियासत में उठापटक के बीच आखिरकार नीतीश कुमार ने इस्तीफा दे ही दिया। पिछले दो दिनों से लगातार बिहार की राजनीति में हलचल तेज थी।

    कयास यह लगाए जा रहे थे कि नीतीश कुमार कब अपना इस्तीफा देंगे और एनडीए के साथ मिलकर अपनी सरकार का गठन का करेंगे। 

    भाजपा नेता बाबूलाल ने क्या कुछ कहा 

    आखिरकार रविवार को उन्होंने महागठबंधन सरकार से इस्तीफा दे दिया। अब इसे लेकर झारखंड भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि जब नीतीश कुमार लालू यादव के साथ मिल गए थे।

    तब से ऐसा लग रहा था कि जिसके ऊपर भ्रष्टाचार लदे हुए हैं। संयुक्त बिहार में इतने सारे कुछ लूटा। यह लग ही रहा था कि इनके साथ संबंध ज्यादा नहीं चल पाएंगे और आज यह साबित हुआ।

    क्योंकि नीतीश कुमार और लालू यादव की देश में अलग-अलग पहचान है, एक नॉर्थ पोल तो दूसरा साउथ पोल है।दोनों का कभी मिलव होगा कभी संभव ही नहीं था। ये दरवाजा जो बंद होता है वह खुलता भी है।

    ये भी पढ़ें: Jharkhand News: बिहार में सियासी उलटफेर के बीच झारखंड में भी राजनीतिक हलचल तेज, अचानक दिल्ली पहुंचे सीएम सोरेन

    ये भी पढ़ें: PM Modi Dhanbad Visit: पीएम मोदी चार फरवरी को सिंदरी में करेंगे HURL का उद्घाटन, बरवाअड्डा एयरपोर्ट से जनसभा को भी करेंगे संबोधित