विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 15, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दारोगा के 3,019 पदों पर बहाली प्रक्रिया शुरू

By Babita KashyapEdited By:
Updated: Sun, 16 Jul 2017 11:13 AM (IST)

इन पदों पर नियुक्ति के लिए आवश्यक योग्यता स्नातक की डिग्री है। इसके अलावा अन्य शारीरिकमापदंड पूरा करना अनिवार्य है।

दारोगा के 3,019 पदों पर बहाली प्रक्रिया शुरू
दारोगा के 3,019 पदों पर बहाली प्रक्रिया शुरू

 रांची , राज्य ब्यूरो। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) ने पुलिस अवर निरीक्षकों (दारोगा) के 3,019 पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके लिए शनिवार से ऑनलाइन फार्म भरे जाएंगे। कुल पदों में 2,483 पद जिला इकाई के हैं, जबकि 488 विशेष शाखा तथा 48 पद जिला इकाई के अवर निरीक्षक परिचारी (सार्जेंट) के हैं।

 

इन पदों पर नियुक्ति के लिए आवश्यक योग्यता स्नातक की डिग्री है। इसके अलावा अन्य शारीरिक मापदंड पूरा करना अनिवार्य है। नियुक्ति के लिए न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष तथा अधिकतम 26 वर्ष निर्धारित है। अत्यंत पिछड़े वर्ग तथा पिछड़े वर्ग के के लिए अधिकतम आयु सीमा 28 वर्ष तथा अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति के लिए 30 वर्ष है। नियुक्ति के लिए चार चरणों में परीक्षा ली जाएगी। इनमें लिखित परीक्षा, मुख्य परीक्षा, शारीरिक जांच तथा चिकित्सीय जांच शामिल हैं। प्रारंभिक परीक्षा अगस्त और सितंबर में होगी जबकि मुख्य परीक्षा नवंबर में होगी। राज्य में पहली बार प्रारंभिक व मुख्य परीक्षा कंप्यूटर आधारित होगी।