Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Lok Sabha Election 2024: चुनावी मैदान में कूदे एक और रिटायर्ड IAS ऑफिसर, झारखंड की इस सीट से ठोका दावा

    Updated: Sun, 24 Mar 2024 08:43 AM (GMT+05:30)

    Lok Sabha Election 2024 झारखंड के संसदीय एवं विधानसभा चुनावों में भारतीय प्रशासनिक सेवा तथा भारतीय पुलिस सेवा के सेवानिवृत्त अधिकारी भी भाग्य आजमाते र ...और पढ़ें

    Lok Sabha Election 2024: चुनावी मैदान में कूदे एक और रिटायर्ड IAS ऑफिसर, झारखंड की इस सीट से ठोका दावा
    Lok Sabha Election 2024: चुनावी मैदान में कूदे एक और रिटायर्ड IAS ऑफिसर, झारखंड की इस सीट से ठोका दावा

    HighLights

    1. राजीव कुमार लातेहार में उपायुक्त रह चुके हैं।
    2. किसी पार्टी से टिकट मिला तो ठीक, अन्यथा निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे- राजीव कुमार

    राज्य ब्यूरो, रांची। Lok Sabha Election 2024 झारखंड के संसदीय एवं विधानसभा चुनावों में भारतीय प्रशासनिक सेवा तथा भारतीय पुलिस सेवा के सेवानिवृत्त अधिकारी भी भाग्य आजमाते रहे हैं। इनमें से कुछ बड़े दल में सम्मिलित होकर चुनाव लड़ते हैं तो कुछ किसी ऐन वक्त पर किसी छोटे दल का दामन थामकर या निर्दलीय चुनाव मैदान में उतर जाते हैं। कुछ ऐसे अधिकारी भी हैं जिन्होंने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेकर चुनवा लड़ा है।

    इस कड़ी में एक और नाम जुड़ने वाला है। भारतीय प्रशासनिक सेवा के सेवानिवृत्त पदाधिकारी राजीव कुमार ने लोकसभा चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी है। वे चतरा संसदीय सीट से चुनाव लड़ेंगे, जहां आइएनडीआइ से सीट शेयरिंग की घोषणा हुए बिना झारखंड सरकार के मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने चुनाव प्रचार शुरू कर दिया है।

    राजीव कुमार लातेहार में रह चुके उपायुक्त

    वहीं, भाजपा ने अभी अपना पत्ता नहीं खोला है। राजीव कुमार ने कहा कि यदि उन्हें किसी राजनीतिक दल का टिकट मिलता है तो ठीक है, अन्यथा वह निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे। राजीव कुमार लातेहार में उपायुक्त रह चुके हैं। भारतीय प्रशासनिक सेवा में आने से पहले ये लंबे समय तक झारखंड में मत्स्य निदेशक के पद पर कार्य कर चुके हैं। मत्स्य निदेशक के रूप में इन्होंने झारखंड में केज कल्चर को बढ़ाया दिया।

    इधर, कई अन्य अधिकारी भी लोकसभा या विधानसभा चुनाव में अपना भाग्य आजमाने की तैयारी में हैं। उनकी अलग-अलग दलों से बात चल रही है। हाल ही में पूर्व डीआइजी संजय रंजन ने भी आजसू की सदस्यता ग्रहण की थी। पार्टी ने इन्हें महासचिव बनाया है।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें- 

    Arvind Kejriwal: 'कांग्रेस की सरकार बनने दो फिर...', केजरीवाल की गिरफ्तारी पर भड़के खरगे के नेता; दे दी खुली धमकी

    Jharkhand Politics: 'पूरा झारखण्ड खड़ा है साथ...', CM केजरीवाल की गिरफ्तारी पर हेमंत सोरेन की पत्नी ने दी प्रतिक्रिया