विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रांची में राजस्व कर्मचारी की धारदार हथियार से हत्या, इलाके में फैली दहशत

By Prince KumarEdited By: Piyush Pandey
Published: Sat, 24 Oct 2026 05:26 PM (IST)Updated: Sat, 24 Oct 2026 06:31 PM (IST)

राजधानी रांची के नामकुम थाना क्षेत्र में राजस्व कर्मचारी लक्ष्मी मुंडा पर धारदार हथियार से हत्या कर दी गई है।

मौके पर जुटी लोगों की भीड़। (जागरण)

मौके पर जुटी लोगों की भीड़। (जागरण)

HighLights

  1. राजधानी रांची के नामकुम में राजस्व कर्मचारी लक्ष्मी मुंडा की हत्या।

  2. अज्ञात अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम।

  3. पुलिस जमीन विवाद, आपसी रंजिश जैसे कारणों की जांच कर रही।

जागरण संवाददाता, रांची। राजधानी रांची के नामकुम थाना क्षेत्र में जस्व कर्मचारी लक्ष्मी मुंडा पर धारदार हथियार से हमला करने का मामला सामने आया है।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हत्या के पीछे की वजह का फिलहाल पता नहीं चल पाया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, अज्ञात अपराधियों ने राजस्व कर्मचारी लक्ष्मी मुंडा के सिर पर धारदार हथियार से हमला कर उनकी हत्या कर दी और वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए।

घटना की सूचना नामकुम थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस घटनास्थल से जुड़े तथ्यों की पड़ताल करने के साथ ही हत्या के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हत्या किस वजह से की गई। पुलिस जमीन विवाद, आपसी रंजिश और अन्य संभावित कारणों को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

यह भी पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि घटना के पीछे किसी परिचित व्यक्ति की भूमिका है या अपराधियों ने किसी अन्य कारण से वारदात को अंजाम दिया है।

पुलिस मामले से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जांच कर रही है। अपराधियों की पहचान और उनकी गिरफ्तारी के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। हालांकि, घटना को लेकर पुलिस की ओर से विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है। जांच पूरी होने के बाद ही हत्या के कारणों और वारदात में शामिल लोगों के संबंध में स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

यह भी पढ़ें- रांची रेलवे स्टेशन पर 27 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, 13.50 लाख रुपये आंकी गई कीमत

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।