विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 22, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

झारखंड में RJD नेता का मर्डर, कुएं के पास मिला अधजला शव

Published: Mon, 22 Sep 2025 10:30 PM (IST)

पाटन में राजद नेता जयशंकर ठाकुर की हत्या कर दी गई। उनका शव एक कुएं के पास मिला। परिजनों ने ...और पढ़ें

मृतक जयशंकर ठाकुर की फाइल फोटो। (जागरण)
मृतक जयशंकर ठाकुर की फाइल फोटो। (जागरण)

HighLights

  1. राजद नेता जयशंकर ठाकुर की हत्या |
  2. कुएं के पास मिला शव, जांच जारी |
  3. परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप |

संवाद सूत्र, पाटन (पलामू)। पाटन प्रखंड के उताकी गांव निवासी 55 वर्षीय जयशंकर ठाकुर की हत्या कर दी गई। वे राष्ट्रीय जनता दल के ओबीसी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष थे। उनका शव कुआं के पास फेंका पाया गया।

स्वजन का कहना है की हत्या किसी दूसरी जगह कर शव को यहां लाकर फेंक दिया गया है। हत्यारों का मकसद साक्ष्य मिटाना हाे सकता है। स्वजन ने बताया कि वे प्रतिदिन अपने खेत में घूमने जाते थे। सोमवार की सुबह छह बजे वे घर से निकले थे। सुबह 9 बजे तक घर नहीं लौटे।

स्वजनों ने काफी खोजबीन की। इसके बाद उनका शव समय दिन के 10 बजे एक कुएं के पास पड़ा पाया गया। उनकी गर्दन को मरोड़ दिया गया था। सिर पर गहरी चोट है। खून लगा हुआ था। शरीर पर एसिड डाल दिया गया था। मृतक की पत्नी ने शव देखा। इसकी तत्काल सूचना पाटन के थाना प्रभारी शशि शेखर पांडेय को दी गई।

वे पुलिस बल के साथ स्थल पर पहुंचे। स्थानीय ग्रामीणों की मांग पर हत्या के आरोपित को चिह्नित करने के लिए पुलिस ने खोजी कुत्ता की मदद ली। खोजी कुत्ता पेक्स तक पहुंचा। बावजूद कोई सुराग नहीं मिला। पाटन थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीनगर स्थित मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया।

मंगलवार को होगा शव का पोस्टमार्टम

इधर चिकित्सकों की गठित टीम मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम करेगा। थाना प्रभारी शशि शेखर पांडेय ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। मृतक के तीन में एक पुत्र पुणे में कमाता है। जयशंकर एक सामाजिक व्यक्ति थे।

घटनास्थल पर पहुंचे राजद के पलामू जिला अध्यक्ष धनंजय पासवान, पूर्व जिला अध्यक्ष मोहन विश्वकर्मा, पाटन विधान सभा के पूर्व प्रत्याशी विजय राम, जिप सदस्य संग्राम सिंह, पूर्व जिप सदस्य नंदकुमार राम, पूर्व जिप सदस्य मुक्तेश्वर पांडे, पूर्व मुखिया अखिलेश सिंह, इंदल महतो समेत काफी लोग मौजूद थे।

इधर धनंजय पासवान, विजय राम,राजद के प्रदेश नेता सैयद समी अहमद, रामनाथ चंद्रवंशी, विश्वनाथ राम घूरा, केदार यादव, अरूण चंद्रवंशी, साहिल सहानी आदि ने जिला प्रशासन से मांग की है कि हत्या के इस मामले में संलिप्त हत्यारों को चिह्नित कर गिरफ्तार किया जाए। शव की फोरेंसिक जांच हो।

इधर घटना के बाद क्षेत्र में मातम का माहौल है। पूरे मामले की की जानकारी पलामू के एसपी को दी गई है। पाटन थाना प्रभारी शशि शेखर पांडेय, एसआई अनिल कुमार सिंह, आदित्य प्रसाद, एएसआई जितेंद्र यादव समेत अन्य पुलिस मौजूद थे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।