यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
झारखंड में लालू की RJD का प्लान सेट, इन विधानसभा सीटों पर लड़ेगी चुनाव; JMM-Congress की बढे़गी टेंशन!
लोकसभा चुनाव खत्म होते ही झारखंड में विधानसभा चुनाव की सुगबुगाहटें तेज हो गई है। इस बीच इंडी गठबंधन में शामिल राजद ने सीटों का समीकरण भी सेट कर लिया ह ...और पढ़ें

HighLights
- पलामू प्रमंडल और चतरा की सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी RJD
- RJD की बैठक में दल के नेता-कार्यकर्ताओं ने निकाली भड़ास
- रिपोर्ट राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू यादव को भेजी जाएगी- संजय यादव
संवाद सूत्र, मेदिनीनगर (पलामू)। झारखंड की 22 विधानसभा सीटों पर राजद चुनाव लड़ेगा। इसमें पलामू प्रमंडल व चतरा जिला की सभी सीटें शामिल होंगी। राजद राज्य के गोड्डा, कोडरमा आदि से भी प्रत्याशी देगा। प्रत्याशियों के नाम तय कर लिए गए हैं। यह बातें राजद के प्रदेश अध्यक्ष सह हुसैनाबाद के पूर्व विधायक संजय कुमार सिंह यादव ने कही।
वे मंगलवार को स्थानीय चंद्रारेसिडेंसी होटल में आयोजित राजद की समीक्षा बैठक के दौरान संवाददाताओं से बातचीत कर रहे थे। कहा कि पूरी रिपोर्ट राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव को भेजी जाएगी। अंतिम फैसला पार्टी नेतृत्व करेगा।
RJD ने लोकसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन किया- संजय
यादव ने कहा कि पलामू संसदीय क्षेत्र में राजद प्रत्याशी की हुई हार की समीक्षा में कई बातें सामने आई है। कार्यकर्ताओं में हार का सदमा होना स्वभाविक है। इन्हीं कार्यकर्ताओं के बल पर तो राजद ने इस बार के चुनाव में काफी बेहतर प्रदर्शन किया। हार के कई और कारण है।
पूछे जाने पर तंज लहजे में कहा कि गठबंधन दलों के लोगों ने लोकसभा चुनाव में में जितना साथ दिया हम उन्हें शैलुट करते हैं। कहा कि बैठक में राजद नेता व कार्यकर्ता अपने दिल की बात कह रहे हैं। आगामी विधानसभा चुनाव से पहले दल के बाहर व भीतर थोड़ी-बहुत कमी है, उसे दूर कर लिया जाएगा।
मौके पर राजद के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गौतम सागरण राणा, रामदेव यादव, राजद जिला अध्यक्ष मोहन विश्वकर्मा, सैयद समी अहमद, एसएम शाहनवाज, ममता भुइयां, धनंजय पासवान, विजय राम, रामनाथ चंद्रवंशी आदि मौजूद थे।
ये भी पढ़ें-
Jharkhand Election 2024: क्या है लालू यादव का 'झारखंड प्लान'? 2019 में पिटी थी RJD की भद्द
Jharkhand Election 2024: विधानसभा चुनाव में सीट शेयरिंग, सबको चाहिए पहले से ज्यादा; खींचतान शुरू