Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 22, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    रांची में ट्रैफिक व्यवस्था में होने जा रहा बड़ा बदलाव, सचिव ने अधिकारियों को जारी किया आदेश

    Updated: Sat, 22 Feb 2025 03:21 PM (IST)

    Ranchi News पथ निर्माण विभाग के प्रधान सचिव सुनील कुमार शुक्रवार को प्रोजेक्ट भवन के सभागार में आयोजित पथ निर्माण विभाग की समीक्षा बैठक में उपस्थित रह ...और पढ़ें

    पथनिर्माण विभाग की योजनाओं एवं कार्यों की समीक्षा करते विभाग के प्रधान सचिव सुनील कुमार एवं अन्य। (फोटो जागरण)
    पथनिर्माण विभाग की योजनाओं एवं कार्यों की समीक्षा करते विभाग के प्रधान सचिव सुनील कुमार एवं अन्य। (फोटो जागरण)

    HighLights

    1. प्रधान सचिव ने कहा- आवंटित राशि का हर हाल में उपयोग करें, लैप्स नहीं हो राशि
    2. सड़क पर अधिक लंबाई तक मरम्मत की जरूरत हो तो विभाग के पास भेजें प्रस्ताव

    राज्य ब्यूरो, रांची। पथ निर्माण विभाग के प्रधान सचिव सुनील कुमार ने विभागीय अभियंताओं को निर्देश दिया है कि राज्य में पथ प्रमंडलों एवं राष्ट्रीय उच्च पथ की सड़कों के सरफेस को समतल बनाकर सुलभ यातायात उपलब्ध कराया जाए।

    वह शुक्रवार को प्रोजेक्ट भवन के सभागार में आयोजित पथ निर्माण विभाग की योजनाओं की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि उन्नत और यातायात के लिए सुचारू सड़कें ही राज्य की गरिमा बढ़ाएगी। लोगों के मन में अच्छी धारणा बनेगी। इसके लिए हर संभव उपाय किए जाएं।

    प्रधान सचिव ने कहा कि यातायात संचालन एवं वाहन चालकों की सुविधा के लिए सड़क पर सभी आवश्यक संकेतक और साइनेज लगाए जाएं, जिससे दुर्घटना की संभावना नहीं रहे। इसके अलावा सड़कों पर जेब्रा निशान एवं अन्य सभी जरूरी मार्किंग कराई जाए।

    प्रस्ताव भेजने पर विभाग उपलब्ध कराएगा राशि

    उन्होंने कहा कि रोड स्टड्स (कैट आईज) से संबंधित कार्य जल्द से जल्द कराए जाएं। साथ ही जहां भी डिवाइडर पर पेंटिंग की जरूरत हो, उसे अवश्य कराएं। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि अगर किसी सड़क पर अधिक लंबाई तक मरम्मत की जरूरत हो तो उसके लिए विभाग के पास प्रस्ताव भेजा जाए। विभाग राशि उपलब्ध कराएगा।

    प्रधान सचिव ने कहा कि योजनाओं के लिए आवंटित राशि का हर हाल में उपयोग किया जाए। राशि किसी भी हालत में लैप्स नहीं होनी चाहिए। विभाग में चल रही जो भी योजनाएं अधूरी है या पूरा होने के करीब है, उन्हें शीघ्र पूरा किया जाए।

    खबरें और भी

    सड़क निर्माण से संबंधित भूमि अधिग्रहण के मामलों का निष्पादन जल्द कराकर कार्य आरंभ कराया जाए। इसके अलावा पथों के निर्माण के लिए वांछित वन भूमि अपयोजन के मामलों का निपटारा भी किया जाए।

    रांची की सड़कों का रखें विशेष ख्याल

    प्रधान सचिव ने रांची की सड़कों पर विशेष ध्यान रखने का भी निर्देश दिया। राजधानी की सड़कें हर हाल में सुदृढ़ होनी चाहिए। बैठक में सभी पथ प्रमंडलों एवं राष्ट्रीय उच्च पथ के कार्यपालक अभियंता, सभी अंचलों के अधीक्षण अभियंता उपस्थित थे।

    इसके अलावा पथ निर्माण विभाग के अभियंता प्रमुख संजय कुजूर एवं विशेष सचिव शशांक सिन्हा, मुख्य अभियंता राष्ट्रीय उच्च पथ अभिनेंद्र कुमार और मुख्य अभियंता यातायात मनोहर कुमार और प्रधान सचिव के ओएसडी विजय कुमार उपस्थित थे।

    यह भी पढ़ें- 

    IAS Pooja Singhal: कैंसिल नहीं होगी आईएएस पूजा सिंघल की पोस्टिंग, PMLA कोर्ट से मिली बड़ी राहत

    Jharkhand News: झारखंड सरकार ने केंद्र से कर दी एक और बड़ी मांग, इस बार 6500 करोड़ रुपये का है मामला