विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'घोटाले की जड़ें झारखंड से छत्तीसगढ़ तक', BJP नेता बोले- भ्रष्टाचार का पुराना रिकार्ड है कांग्रेस का; हेमंत सोरेन पर लगाया बड़ा आरोप

By Jagran NewsEdited By: Aysha Sheikh
Published: Sun, 10 Dec 2023 01:36 PM (IST)

Jharkhand News धीरज साहू के ठिकानों से करोड़ों की बरामदगी होने के बाद राजनीति भी गरमा गई है। भाजपा से ...और पढ़ें

विधायक सीपी सिंह प्रेस वात्ता में जानकारी देते हुए
विधायक सीपी सिंह प्रेस वात्ता में जानकारी देते हुए

HighLights

  1. कांग्रेस पार्टी का भ्रष्टाचार का रिकार्ड पुराना : सीपी सिंह
  2. घोटाले के पैसों की जड़ें झारखंड से छत्तीसगढ़ तक : सीपी सिंह

जागरण संवाददाता, रांची। कांग्रेस पार्टी रोज भ्रष्टाचार के नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है। पिछले दो दिनों से कांग्रेस के नेता व झारखंड से राज्यसभा सदस्य के विभिन्न ठिकानों पर आइटी की छापेमारी में लगभग तीन सौ करोड़ बरामद किए गए हैं। यह बरामदगी भारत के इतिहास में किसी एक छापेमारी में मिले नकद राशि का रिकार्ड है।

शनिवार को रातू रोड स्थिति भाजपा महानगर के कार्यालय में मीडिया से बातचीत के दौरान ये बातें पूर्व मंत्री सह रांची विधानसभा क्षेत्र के वर्तमान विधायक सीपी सिंह ने कही। उन्होंने केंद्र सरकार से मांग करते हुए कहा कि सांसद धीरज साहू को गिरफ्तार कर कड़ाई से पूछताछ की जाए।

'कांग्रेस पार्टी का भ्रष्टाचार का रिकार्ड पुराना'

साथ ही पार्लियामेंट से उन्हें बर्खास्त किया जाए। ईडी इस केस को टेकओवर करें। भाजपा नेता सह विधायक सीपी सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का भ्रष्टाचार का रिकार्ड पुराना है। कांग्रेस भ्रष्टाचार की जननी है। पोषक व संरक्षक है।

अब कांग्रेस का राष्ट्रीय नेतृत्व हो या क्षेत्रीय सांसद-विधायक सभी भ्रष्टाचार में डूबे हुए हैं। कांग्रेस के क्षेत्रीय नेता अपने राष्ट्रीय नेतृत्व से भ्रष्टाचार में प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं। बड़े मियां तो बड़े मियां, छोटे मियां सुभान अल्लाह। उन्होंने कहा कि ये सारे पैसे विधानसभा व लोकसभा चुनाव को प्रभावित करने के लिए जमा किए गए थे।

घोटाले के पैसों की जड़ें झारखंड से छत्तीसगढ़ तक

पूर्व मंत्री सह विधायक सीपी सिंह ने कहा कि ये शराब घोटाला का पैसा है, जिसकी जड़ें झारखंड से लेकर छत्तीसगढ़ तक फैली हुई हैं। धीरज साहू के यहां मिला पैसा कांग्रेस का सरप्लस पैसा था, जो छत्तीसगढ़ में विधायकों के खरीद पालिटिक्स व रिजार्ट पालिटिक्स के लिए रखा गया था।

इस पैसे के संकलनकर्ता भी झारखंड के ही हैं। कहा, आशंका है कि इस पैसे में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का भी पैसा है, जो यहां ईडी के छापे के बाद रातों रात ओडिशा, बंगाल व बिहार की ओर ढो-ढो कर ले जाए गए थे। झारखंड के लूट का पैसा ओडिशा क्षेत्र को सेफ जोन मानकर ले जाया जाता रहा है।

ये भी पढ़ें -

अचानक बदल गया करीम सिटी कॉलेज का माहौल, छात्रों ने रजिस्ट्रार के भाषण को रोका; कहा- हमारा भविष्य अंधकार में

Jharkhand News: गंदी भाषा का इस्तेमाल करते हुए तीन ने की किशोरी से छेड़छाड़, विरोध करने पर तलवार से भाई पर किया हमला

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।