आरएसएस के शताब्दी वर्ष पर इचाक में हिंदू सम्मेलन, 'लव जिहाद' और मतांतरण के खिलाफ एकजुटता का आह्वान
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पर हजारीबाग के इचाक में हिंदू सम्मेलन आयोजित हुआ। भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री ...और पढ़ें

आरएसएस के शताब्दी वर्ष पर इचाक में हिंदू सम्मेलन
HighLights
लव जिहाद और मतांतरण के खिलाफ एकजुटता का आह्वान किया गया।
बाहरी शक्तियों द्वारा हिंदुओं को बांटने की साजिश पर चिंता जताई।
पारंपरिक हिंदू व्यवसायों पर बढ़ते मुस्लिम कब्जे से सचेत रहें।
जागरण संवाददाता, रांची। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर पूरे झारखंड प्रांत में हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। उसी के तहत शुक्रवार को हजारीबाग के इचाक में आयोजित हिंदू सम्मेलन को संबोधित करते हए भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री कर्मवीर सिंह ने हिंदुओं से आह्वान किया कि हिंदुओं को आपस में लड़ाने का षड्यंत्र चल रहा है। इसमें देश के बाहर की भी शक्तियां शामिल हैं।
उन्होंने कहा कि वैसी ताकतें ही मतांतरण और लव जिहाद को बढ़ावा दे रही है। हिंदू युवाओं को नशे का शिकार बना रहे हैं। इसलिए हम सभी लोगों को संगठित होकर इनका प्रतिकार करना है। परिवार के बच्चों को संस्कारित करना है। अवैध मतांतरण में लगे लोगों का प्रतिकार करना है। वैसे लोगों को गांव में प्रवेश नहीं करने देना है।
अपने पड़ोसी राज्य छत्तीसगढ़ में ग्राम सभा ने पास कर मतांतरण में लगे पादरियों का प्रवेश गांवों में बंद कर दिया है। जो हिंदू भाई कमजोर हैं उन्हें आगे बढ़ाने का प्रयास करना होगा। यह हम सभी की जिम्मेदारी है।
लव जिहाद के पीछे बड़ी ताकतें काम कर रही
कर्मवीर सिंह ने कहा कि लव जिहाद के पीछे बड़ी ताकतें काम कर रही है। हिंदू लड़कियों को बहला फुसलाकर इसका शिकार बनाया जा रहा है। उन लड़कियों की स्थिति बाद में क्या होती है हम सभी जानते हैं। इसलिए इससे बचने की जरूरत है।
उसी तरह षड्यंत्र के तहत हिंदू युवाओं को नशे की गिरफ्त में लाकर उसे अपराध की दुनिया में धकेला जा रहा है। फिर देश विरोधी ताकतें सक्रिय होकर वैसे युवाओं को अपने ही देश की खिलाफ खड़ा करने का प्रयास करते हैं। इससे बच्चों को बचाने की जरूरत है।
हिंदू सम्मेलन से देशद्रोही हो रहे परेशान
उन्होंने कहा कि पूरे देश में हो रहे हिंदू सम्मेलन से देशद्रोही ताकते परेशान हैं। परंतु हिंदुओं की यही एकता बनीं रहनी चाहिए। हम हिंदू आपस में भाई हैं। सभी का काम भले अलग-अलग हैं परंतु सभी भारत माता के संतान हैं। सभी सनातन धर्मी हैं। सभी मिलकर एक रहेंगे तो अपने साथ साथ समाज और देश का भला होगा। फिर से भारत मां का कोई टुकड़ा नहीं कर पाएगा।

इस समारोह में 5000 से अधिक लोग पहुंचे थे। इनमें महिलाओं की संख्या 3000 से ज्यादा थी। आसपास के पांच से अधिक गांवों की महिलाएं शोभायात्रा के साथ पहुंची थी।
सम्मेलन को आरएसएस के प्रांत शारीरिक प्रमुख कुणाल कुमार व स्वामी सीताराम शरण ने भी संबोधित किया। इस अवसर हजारीबाग विभाग प्रचारक आशुतोष कुमार, रांची विभाग प्रचारक मंटू कुमार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।
हिंदुओं के परंपरागत कामों पर मुस्लिमों का कब्जा होता जा रहा
आरएसएस के प्रांत शारीरिक प्रमुख कुणाल कुमार ने कहा कि हिंदू समाज के अलग-अलग जाति के लोगों द्वारा प्राचीन काल से अलग अलग काम तय है। इससे गांवों की आर्थिक स्थिति मजबूत थी। लोग खुशहाल थे। बाद में षड्यंत्र के तहत उन लोगों के बीच इस बात को फैलाना शुरू कर दिया गया की यह काम तो बहुत छोटा है।
इस तरह के काम को कैसे कर रहे हो। धीरे धीरे हिंदू समाज के लोग अपने परंपरागत कामों को छोड़ते चले गए और हमारे बच्चे रोजगार की तलाश में भटकने लगे। बाद में हमारे ही कामों को मुस्लिम समाज के युवक करने लगे। आज स्थिति ऐसी हो गई है कि हमारे परंपरागत कामों पर उनका कब्जा होता जा रहा है। इसलिए समय रहते सचेत हो जाने की जरूरत है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।