Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jharkhand News: 'ग्रामीण अर्थव्यवस्था होगी मजबूत, बन रही योजनाएं' रामगढ़ में बोले CM सोरेन; 34 योजनाओं का किया शिलान्यास

    By Tarun K BagiEdited By: Shashank Shekhar
    Updated: Mon, 27 Nov 2023 08:00 PM (IST)

    हेमंत सोरेन सोमवार को अपने दादा के बलिदान दिवस के मौके पर नेमरा गांव स्थित लुकैयाटांड पहुंचे। इस दौरान सोबरन मांझी को पुष्प अर्पित कर नमन किया। वहीं 3 ...और पढ़ें

    'ग्रामीण अर्थव्यवस्था होगी मजबूत, बन रही योजनाएं' रामगढ़ में बोले CM सोरेन
    'ग्रामीण अर्थव्यवस्था होगी मजबूत, बन रही योजनाएं' रामगढ़ में बोले CM सोरेन

    HighLights

    1. मुख्यमंत्री ने 25 करोड़ 64 लाख की योजनाओं का शिलान्यास किया
    2. हम अपने बलिदानियों के सपनों का बना रहे झारखंड- हेमंत सोरेन

    संवाद सूत्र, बरलंगा(रामगढ़)। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सोमवार को अपने दादा सोबरन मांझी के 66वें बलिदान दिवस पर गोला प्रखंड के नेमरा गांव स्थित लुकैयाटांड पहुंचे। उन्होंने बलिदान स्थल पर सोबरन मांझी को पुष्प अर्पित कर नमन किया।

    इस दौरान सीएम सोरेन ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि मौजूदा समय में संवेदनशील व आम जन की सरकार चल रही है। सरकार में योजनाएं एसी कमरे में नहीं बनती हैं। हम राज्य के हालात और जनता की जरूरतों को ध्यान में रखकर नीतियां बनाते हैं। योजनाएं हकीकत में धरातल पर उतरे, यह हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

    25.64 करोड़ की 34 योजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास

    इस मौके पर मुख्यमंत्री ने 25.64 करोड़ की 34 योजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास किया। साथ ही हर लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का भी वितरण किया।

    इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि एक लंबे संघर्ष के बाद हमें झारखंड राज्य मिला। इसके लिए न जाने कितने लोगों ने बलिदान दिया है। हमारी सरकार इनकी बलिदान को बेकार नहीं जाने देगी। आज सरकार की नजरें और योजनाएं जंगलों, पहाड़ों, तलहटी और दुरूह-दुरस्त इलाकों में रहने वाले लोगों तक पहुंच रही है।

    बलिदानियों के सपनों का झारखंड बना रहे हैं- CM

    हम अपने बलिदानियों के सपनों का झारखंड बना रहे हैं। आज झारखंड में बदलाव देखने को मिल रहा है। दूरस्थ इलाकों में भी वृहत पैमाने पर सड़कें, पुल -पुलिया बन रही है। गांव-गांव में बिजली-पानी जैसी आधारभूत सुविधाएं पहुंच रही है। हम विकास की राह पर तेजी से आगे बढ़ रहे है।

    मुख्यमंत्री ने सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि हमारी सरकार सभी बुजुर्ग, विधवा और दिव्यांग को पेंशन दे रही है। 20 लाख अतिरिक्त हरा राशन कार्ड राशन जारी कर लोगों को अनाज दे रहे हैं।

    मुख्यमंत्री ने सरकार की उपलब्धियां गिनवाईं

    गरीबों को धोती-साड़ी मिल रहा है। बच्चियां पढ़ाई से जुड़ी रहें, सावित्रीबाई फूले किशोरी समृद्धि योजना के तहत आर्थिक सहायता दे रहे हैं।

    हजारों नौजवानों को सरकारी और निजी क्षेत्र में नौकरियां दे रहे हैं तो स्वरोजगार करने के इच्छुक युवाओं को मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना के तहत आर्थिक मदद दी जा रही है। किसानों-पशुपालकों और श्रमिकों के लिए बिरसा हरित ग्राम योजना और मुख्यमंत्री पशुधन योजना जैसी कई योजनाएं चल रही हैं। हमारी सरकार ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के इरादे से योजनाएं बना रही हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: 'महुआ मोइत्रा के आपत्तिजनक बयान पर CM अब तक चुप क्यों', बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री सोरेन पर दागे सवाल

    यह भी पढ़ें: Jharkhand Crime: चौकीदार का बेटा करता है वसूली, वाहन पर पुलिस का बोर्ड लगा मांगता है पैसे: मुखिया ने SP से की शिकायत