विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

संजय पाहन हत्याकांड: सभी आठ आरोपितों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, पत्नी सालो देवी ने अपराध किया स्वीकार

By kumar GauravEdited By: Aysha Sheikh
Published: Mon, 18 Dec 2023 01:09 PM (IST)

बूटी बस्ती निवासी संजय पाहन हत्याकांड के सभी आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। संजय पाहन की पत्नी ...और पढ़ें

संजय पाहन हत्याकांड: सभी आठ आरोपितों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, पत्नी सालो देवी ने अपराध किया स्वीकार
संजय पाहन हत्याकांड: सभी आठ आरोपितों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, पत्नी सालो देवी ने अपराध किया स्वीकार

जागरण संवाददाता, रांची। बूटी बस्ती निवासी संजय पाहन हत्या मामले में जिला पुलिस ने सभी आरोपितों की गिरफ्तारी कर लिया है। काल डंप निकालकर पुलिस एक-एक आरोपितों की जांच कर रही थी और घटनास्थल पर कौन-कौन मोबाइल नंबर एक्टिव थे, इसका पता चलते ही कुछ संदेही लोगों की गतिविधियों की जांच की गई।

कुछ लोगों को पुलिस पूछताछ के लिए उठा कर थाने ले गई। इसमें मारे गए संजय पाहन की पत्नी सालो देवी भी शामिल थी। मामले की जांच कर पुलिस बारीकी के साथ हत्याकांड के उद्भेदन में जुटी थी। पुलिसिया कार्रवाई से आरोपित अंजान थे और उन्हें इस बात का भान तक नहीं चल पाया कि पुलिस कितनी गहराई से मामले की जांच कर रही है।

सालो देवी ने अपराध किया स्वीकार

पुलिस द्वारा सख्ती से पूछताछ किए जाने के बाद सालो देवी ने अपराध स्वीकार कर लिया और उसने संजय पाहन की हत्या के पीछे छिपे राज को पुलिस के सामने उगल दिया। पुलिस ने बताया कि पारिवारिक विवाद के कारण इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया। विवाद के बाद पत्नी सालो देवी ने अपने पति संजय पाहन को रास्ते से हटा लेने का प्लान बना लिया। इस बारे में उसने अपने भाई से भी बात की।

उसके भाई ने अपने चाचा की मदद से पेशेवर शूटर आशीष नेपाली और धनेश्वर से संपर्क साधा। साढ़े चार लाख रुपये में मर्डर करने का सौदा तय हो गया। इसके बाद बीते 30 नवंबर की रात संजय पाहन को उसके घर के बाहर आंगन में गोली मार दी गई। इसके बाद हथौड़े से कूचकर उसे मौत के घाट उतार दिया गया। इस हत्याकांड का खुलासा रविवार को रांची पुलिस कप्तान चंदन कुमार सिन्हा ने प्रेसवार्ता के दौरान किया।

सदर डीएसपी के नेतृत्व में किया गया था विशेष टीम का गठन

घटना की जानकारी देते हुए रांची एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद 2 दिसंबर को हत्या का मामला दर्ज किया गया था। मामला दर्ज होते ही रांची सिटी एसपी राजकुमार मेहता के निर्देश पर सदर डीएसपी प्रभात रंजन के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस द्वारा गहनता के साथ जांच की गई, जिसमें पता चला कि पारिवारिक विवाद के कारण हत्या की गई है।

पुलिस ने करीब 15 दिनों तक हरेक बिंदुओं पर जांच की, जिसमें पता चला कि मृतक की पत्नी ने अपने भाई और चाचा के साथ मिलकर हत्याकांड को अंजाम दिया है। एसएसपी ने बताया कि मृतक संजय पाहन की पत्नी को शक था कि उसका पति किसी अन्य महिला के संपर्क में है इसलिए वह उन पर और बच्चों पर ध्यान नहीं दे रहा है।

इन्हें किया गया है गिरफ्तार

एसएसपी ने बताया कि आशीष नेपाली, अजहर अंसारी, सूरज ठाकुर, कमरू नाग, मानवेल खलखो, धनेश्वर भगत, दाऊद एक्का और सालो देवी को गिरफ्तार किया गया है। सभी अपराधी मिलकर पूरे मामले को एक सामान्य घटना का रुप देना चाहते थे लेकिन संजय पाहन की प्रेमिका के मोबाइल में हुई रिकार्डिंग के आधार पर पुलिस अपराधियों तक पहुंच गई। पुलिस ने हत्याकांड में प्रयुक्त एक देशी पिस्तौल, दो जिंदा गोली, एक हथौड़ा और मोबाइल व सिम कार्ड भी बरामद कर लिया है।

वहीं मामले का खुलासा करने में सदर थाना प्रभारी लक्ष्मीकांत, एएसआइ संजय कुमार, कमल किशोर पांडेय, विनोद पासवान, गौतम वर्मा, रितेश लकड़ा, प्रकाश कुमार सिंह, संगीता कुमारी, सत्येंद्र सिंह, प्रभुवन कुमार के अलावे सिपाही संदीप कुमार, प्रभांशु कुमार, प्रिया पायल, प्रवेश कुमार पासवान, प्रमोद बाखला का योगदान रहा।

ये भी पढ़ें -

Ranchi News: इस चौक पर गोलंबर का आकार बढ़ा तो सड़क की चौड़ाई हो गई कम, लग रहा जाम; वाहन को मोड़ने में परेशानी

Lalu Yadav : 'कौन है मोदी...', लालू यादव को आया गुस्सा; I.N.D.I.A. की बैठक के लिए तेजस्वी के साथ दिल्ली रवाना

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।