विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

संजय पाहन हत्याकांड का हुआ खुलासा, पत्नी ने रची थी हत्या की साजिश; तीन गिरफ्तार

By kumar GauravEdited By: Aysha Sheikh
Published: Sun, 17 Dec 2023 12:49 PM (IST)

Sanjay Pahan Murder Case बीते 30 नवंबर की रात बूटी बस्ती निवासी संजय पाहन की हत्या कर दी गई थी। ...और पढ़ें

संजय पाहन हत्याकांड का हुआ खुलासा, पत्नी ने रची थी हत्या की साजिश; तीन गिरफ्तार
संजय पाहन हत्याकांड का हुआ खुलासा, पत्नी ने रची थी हत्या की साजिश; तीन गिरफ्तार

जागरण संवाददाता , रांची। पिछले 30 नवंबर की रात बूटी बस्ती निवासी संजय पाहन की हुई हत्या मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिसिया जांच में पाया गया कि संजय पाहन की हत्या में उसकी पत्नी और साले का हाथ है और हत्या के लिए 4 से 5 लाख रुपये की सुपारी दी गई थी। पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार करने में सफल हुई है।

30 नवंबर की रात हुई संजय पाहन की हत्या

बता दें कि 30 नवंबर की रात संजय पाहन अपने ही घर के आंगन में खून से लथपथ अवस्था में मृत पाया गया था। उस पर धारदार हथियार से हमला करने के बाद पीठ में गोली भी मारी गई थी। रांची पुलिस ने हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने के लिए वारदात स्थल की पूरी गहनता के साथ जांच की थी। जिसमें रांची पुलिस ने खुदाई में कई राज खोले।

खुदाई में मिले सबूतों के आधार पर पुलिस ने पारिवारिक विवाद के कारण संजय पाहन की हत्या की आशंका जताई थी। पुलिस जांच में इन बातों का भी खुलासा हुआ कि संजय पाहन के परिवार वाले ही उनकी हत्या करने के आरोपी हैं। बताया गया कि संजय पाहन की हत्या के लिए प्रोफेशनल शूटर को सुपारी दी गई थी। शूटर रांची का ही रहने वाला है। हत्या के लिए चहारदीवारी के अंदर का ही स्थान तय किया गया था ताकि किसी को इस बारे में पता न चल सके।

ये भी पढ़ें -

'राज्यपाल से कानाफूसी कर स्थानीय नीति को रोक रहे षडयंत्रकारी', मोदी सरकार पर जमकर बरसे हेमंत सोरेन, कहीं ये बड़ी बातें

मैट्रिक व इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए इस तरह चुने गए परीक्षा केंद्र, सभी अधिकारियों को मिला दिशा-निर्देश पूरा करने का आदेश

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।