नागपुरी फिल्म 'सेरेंग' पर विवाद: लव जिहाद-सरना झंडे के अपमान का आरोप; आदिवासी समाज की आयोग से कार्रवाई की मांग
केंद्रीय सरना समिति ने राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की सदस्य डॉ. आशा लकड़ा से मुलाकात कर नागपुरी फिल्म 'सेरेंग' पर आपत्ति जताई है। ...और पढ़ें

राष्ट्रीय जनजाति आयोग कि सदस्य आशा लकड़ा कोज्ञापन सौपते हुए

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, रांची। केंद्रीय सरना समिति के प्रतिनिधि मंडल बबलू मुंडा के अगुवाई में राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य डॉ. आशा लकड़ा से मुलाकात की।
समिति ने आयोग को सूचित किया कि, झारखंड के सिनेमा नागपुरी फिल्म सेरेंग में मुस्लिम लड़का और मुंडा लड़की के बीच प्रेम प्रसंग और मुंडा लड़की का धर्म परिवर्तन कराकर शादी करने का दृश्य फिल्माया गया है, जिसमें लव जिहाद और धर्म परिवर्तन को बढ़ावा देने का कार्य किया है।
पूरे फिल्म में उरांव, मुंडा जनजाति पर अभद्र टिप्पणी, जाति सूचक,का प्रयोग करना और जनजाति समाज का धार्मिक पहचान सरना झंडा को भी अपमानित किया गया हैं।
समिति ने इसे लेकर ज्ञापन में कहा कि फिल्म के निर्माता निर्देशक नायक नायिका व उनके सहयोगियों पर कानूनी कार्रवाई कर, नागपुरी फिल्म सेरेंग व झारखंड के नागपुरी एल्बम में भी अश्लीलता पर रोक लगाए।
इस कार्यक्रम मुलाकात में मुख्य रूप से सरना समिति के अध्यक्ष बबलू मुंडा, कार्यकारी अध्यक्ष शोभा कच्छप, प्रधान महासचिव अशोक मुंडा, महासचिव महादेव टोप्पो, प्रदीप मुंडा आदि उपस्थित थे।