विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jharkhand News: सरयू राय को हाई कोर्ट से झटका, इस घोटाले को लेकर दाखिल की याचिका को अदालत ने किया खारिज

Published: Wed, 26 Jun 2024 09:07 PM (IST)

मैनहर्ट घोटाले को लेकर सरयू राय की याचिका को कोर्ट ने खारिज कर दिया है। बता दें कि मैनहर्ट घोटाले ...और पढ़ें

झारखंड के कद्दावर नेता सरयू राय। फाइल फोटो
झारखंड के कद्दावर नेता सरयू राय। फाइल फोटो

HighLights

  1. उचित फोरम पर बात रखने की छूट प्रदान की अदालत ने
  2. कोर्ट ने 22 जून को इस मामले में फैसला रखा था सुरक्षित
  3. सरयू राय ने 21 करोड़ रुपये घोटाले का लगाया था आरोप

राज्य ब्यूरो, रांची। झारखंड हाई कोर्ट के जस्टिस आनंद सेन की अदालत ने मैनहर्ट घोटाले में एसीबी की ओर से प्राथमिकी दर्ज नहीं किए जाने को लेकर दाखिल याचिका बुधवार को खारिज कर दी। अदालत ने मामले में याचिका दाखिल करने वाले प्रार्थी सरयू राय को उचित फोरम पर अपनी बात रखने की छूट प्रदान की है।

सरयू राय की याचिका पर सुनवाई पूरी होने के बाद अदालत ने 22 जून को फैसला सुरक्षित रख लिया था। सोमवार को सुनवाई के दौरान अदालत ने प्रार्थी से पूछा था कि जब आपको पता था कि मैनहर्ट को रांची में सीवरेज ड्रेनेज के डीपीआर काम दिए जाने में वित्तीय गड़बड़ी हुई है तो फिर आपने थाने में प्राथमिकी दर्ज क्यों नहीं कराई? कोर्ट में शिकायतवाद भी दर्ज करा सकते थे, लेकिन आपने विजिलेंस ब्यूरो में शिकायत कर मामले को छोड़ दिया।

झारखंड विधानसभा में भी सरयू ने उठाया था ये मुद्दा

बता दें कि सरयू राय ने मैनहर्ट को रांची में सीवरेज ड्रेनेज के डीपीआर का कार्य दिए जाने में 21 करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप लगाया था। इस मामले को उन्होंने झारखंड विधानसभा में भी उठाया था।

राज्य सरकार के निर्देश के बाद दिसंबर- 2020 में एसीबी ने इसे लेकर आरंभिक जांच (पीई) दर्ज की थी। उसकी रिपोर्ट अब तक प्राप्त नहीं होने पर सरयू राय ने हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की।

यह भी पढ़ें-

धनबाद को मिला स्वास्थ्य-शिक्षा और रोजगार का उपहार, CM चंपई ने युवाओं को लेकर भी किया बड़ा एलान

Hemant Soren: कांग्रेस नेता संग जेल में देर तक चली हेमंत की मीटिंग, आखिर क्या हुई बात? JMM की ये है रणनीति

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।