Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jharkhand News: वनवासी कल्याण आश्रम के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए सत्येंद्र सिंह, राष्ट्रीय बैठक में हुए चुनाव के बाद की गई घोषणा

    By Jagran News Edited By: Shoyeb Ahmed
    Updated: Sun, 03 Mar 2024 03:36 PM (GMT+05:30)

    राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के समवैचारिक संगठन वनवासी कल्याण आश्रम के उपाध्यक्ष सत्येंद्र सिंह खेरवार राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए हैं और शुक्रवार की छत्तीसग ...और पढ़ें

    वनवासी कल्याण आश्रम के राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त हुए सत्येंद्र सिंह
    वनवासी कल्याण आश्रम के राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त हुए सत्येंद्र सिंह

    HighLights

    1. छत्तीसगढ़ के जशपुर में चल रही राष्ट्रीय बैठक में हुआ चुनाव
    2. प्रत्येक तीन वर्षों पर होता है चुनाव

    संजय कुमार, रांची। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के समवैचारिक संगठन वनवासी कल्याण आश्रम के उपाध्यक्ष सत्येंद्र सिंह खेरवार राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए हैं। छत्तीसगढ़ के जशपुर नगर में चल रही राष्ट्रीय बैठक में शुक्रवार की रात उन्हें सर्वसम्मति से इस पद के लिए चुना गया।

    चुनाव पदाधिकारी सोमयाजुलू ने उनके नाम की घोषणा की। अब तक राजस्थान के रामचंद्र खराड़ी राष्ट्रीय अध्यक्ष थे। वे तीन वर्षों के लिए इस पद पर रहे। इसके साथ ही योगेश बापट को फिर से राष्ट्रीय महामंत्री चुना गया।

    ये होंगे संयुक्त मंत्री 

    वहीं, एच के नागु (तेलंगाना) व तेची गुबिन (अरुणाचल प्रदेश) उपाध्यक्ष और विष्णुकांत (दिल्ली) तथा रामेश्वर राम भगत (जशपुर) संयुक्त महामंत्री होंगे। राष्ट्रीय संगठन मंत्री अतुल जोग व सह-संगठन मंत्री रमेश बाबू होंगे।

    उल्लेखनीय है कि वनवासी कल्याण आश्रम में प्रत्येक तीन वर्षों पर चुनाव होता है। उसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव होता है। फिर वे अपनी नई टीम की घोषणा करते हैं। यह बैठक छह मार्च तक चलेगी।

    आरएसएस के प्रचारक रहे हैं सत्येंद्र सिंह

    सत्येंद्र सिंह खेरवार मूल रूप से झारखंड के लातेहार के रहने वाले हैं। वे आरएसएस के प्रचारक रहे हैं। बाद में फिर वनवासी कल्याण आश्रम के कार्य में लगे। वे वनवासी कल्याण आश्रम के पूर्णकालिक कार्यकर्ता हैं। उपाध्यक्ष बनने से पहले झारखंड में कल्याण आश्रम के प्रदेश संगठन मंत्री रहे थे।

    ये भी पढ़ें- तो जयंत सिन्हा को इस वजह से नहीं मिला टिकट, धनबाद-चतरा में नए चेहरे को मिल सकता है मौका

    काम के विस्तार पर दिया गया जोर

    बैठक में वनवासी कल्याण आश्रम के कार्य विस्तार पर जोर दिया गया। अभी देश के 37,800 वनवासी युक्त गांवों में संगठन का काम चल रहा है। इसके साथ ही 315 स्थानों पर 357 सेवा के प्रकल्प चल रहे हैं।

    आरएसएस के शताब्दी वर्ष को देखते हुए सेवा के कार्य और बढ़ाने को लेकर रणनीति बनी। बैठक में आरएसएस के सह सरकार्यवाह रामदत्त चक्रधर, जो कल्याण आश्रम के पालक भी हैं, भाग ले रहे हैं।

    ये भी पढ़ें- झारखंड में फिर चली तबादला एक्सप्रेस, 8 IAS अफसरों का हुआ ट्रांसफर; पढ़ें डिटेल

    खबरें और भी