यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
JEE Mains Result 2024: 99.98 परसेंटाइल हासिल कर स्टेट टाॅपर बने सत्येंदु कर, तमन्ना बनीं स्टेट गर्ल्स टापर
जेईई मेंस के परिणाम सोमवार देर रात घोषित कर दिए गए। इसमें रांची के ओडीएम पब्लिक स्कूल सत्येंदु कर ने 99.98 परसेंटाइल प्राप्त कर स्टेट टॉपर का दर्जा ह ...और पढ़ें

HighLights
- ओडीएम एजुकेशनल ग्रुप के 12 और छात्रों ने 99 परसेंटाइल से अधिक अंक हासिल किए।
- JEE Mains में रांची के बच्चों ने किया शानदार प्रदर्शन।
जासं, रांची। जेईई मेंस (JEE Mains) का परीक्षा फल सामने आते ही परीक्षार्थियों और शहर के शैक्षणिक संस्थानों में हर्ष का माहौल है। ओडीएम पब्लिक स्कूल के सत्येंदु कर ने 99.98 परसेंटाइल प्राप्त कर राज्य टाॅपर के रूप में चार्ट में शीर्ष स्थान हासिल किया। इसके अलावे ओडीएम ग्लोबल स्कूल के देबाशीष पांडा ने 99.95 हासिल कर जेईई मेंस 2024 में राज्यों के शीर्ष 10 में स्थान प्राप्त किया।
रांची की तमन्ना बनीं स्टेट गर्ल्स टॉपर
वहीं डीपीएस रांची की कक्षा 12वीं की छात्रा तमन्ना कुमारी ने 99.95 परसेंटाइल प्राप्त कर गर्ल्स में स्टेट टापर बनने में सफलता प्राप्त की।
ओडीएम एजुकेशनल ग्रुप के 12 और छात्रों ने 99 परसेंटाइल से अधिक अंक हासिल किए। शहर के सभी स्कूलों और कई कोचिंग सेंटर्स के छात्र छात्राओं ने 99 परसेंटाइल से अधिक अंक प्राप्त कर सफलता प्राप्त की है। सोमवार की देर रात रिजल्ट प्रकाशित किया गया।
इसके साथ ही मंगलवार को जैसे ही रिजल्ट देखने वालों ने इंटरनेट खंगालना शुरू किया, तो कुछ देर के लिए इंटरनेट कंजेशन की समस्या उत्पन्न हो गई। यह सिलसिला दिनभर चलता रहा। हालांकि मंगलवार शाम तक अधिकांश स्कूल व संस्थानों ने अपने सफल छात्र-छात्राओं के नाम की घोषणा कर दी।
ओडीएम एजुकेशनल ग्रुप के छात्रों ने मारी बाजी
ओडीएम एजुकेशनल ग्रुप के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया और राज्य भर में शीर्ष रैंक हासिल करने में सफल रहे। ग्रुप के अध्यक्ष डा. सत्यब्रत मिनाकेतन ने कहा हमें जेईई मेंस 2024 (सत्र 1) में अपने छात्रों द्वारा प्रदर्शित शानदार प्रदर्शन पर बेहद गर्व है।
खबरें और भी
यह उनकी कड़ी मेहनत, दृढ़ता और ओडीएम में प्राप्त समग्र शिक्षा का प्रमाण है। हम एक अनुकूल वातावरण प्रदान करने में विश्वास करते हैं जो बौद्धिक जिज्ञासा को प्रोत्साहित करता है और नवाचार को बढ़ावा देता है और ये परिणाम अकादमिक उत्कृष्टता के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब हैं।
छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक किया प्रदर्शन
सीओओ स्वोयान सत्येंदु ने जेईई मेंस (सत्र 1) के सभी सफल छात्र छात्राओं को बधाई दी। डीपीएस रांची की तमन्ना कुमारी 99.95 और प्रियदर्शी शेखर 99.94 को स्टेट टापर्स में स्थान मिला है।
सभी विद्यार्थियों ने अपनी मेधा शक्ति के बल पर जेईई मेंस 2024 के प्रथम सेशन की प्रतियोगी परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन कर नाम रोशन किया है। इस स्कूल के 16 से अधिक छात्र छात्राओं ने 99 परसेंटाइल प्राप्त किया है जबकि 35 से अधिक ऐसे हैं जिन्होंने 95 परसेंटाइल अर्जित किया है। वहीं 100 से अधिक बच्चों ने 90 परसेंटाइल अर्जित किया है।
स्कूल के प्रिंसिपल ने जताई खुशी
प्राचार्य डा. राम सिंह ने बच्चों की सफलता पर हर्ष प्रकट करते हुए शुभकामनाएं दी हैं। वहीं जवाहर विद्या मंदिर श्यामली के छात्रों ने भी बेहतर प्रदर्शन कर मान बढ़ाया है। विद्यालय के प्रियांश प्रांजल ने 99.88 परसेंटाइल लाकर विद्यालय में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया।
वहीं साकेत राज ने 99.87, प्रभांशु ने 99.8, स्थित प्रज्ञ ने 99.7, शौर्य कुमार ने 99.7, नेहल अग्रवाल ने 99.5 परसेंटाइल अंक के साथ सफलता पाई है। 17 छात्रों ने क्वालीफाई कर विद्यालय का नाम रोशन किया।
इस अवसर पर सभी टीचिंग फैकल्टी ने सभी चयनित विद्यार्थियों और टापर्स का अभिनंदन किया। प्राचार्य समरजीत जाना ने कहा कि छात्रों ने साबित कर दिया कि संघर्ष और समर्पण से सफलता अवश्य मिलती है।
यह भी पढ़ें: चंपई सोरेन का धनबादवासियों को बेशकीमती तोहफा, गोविंदपुर और तोपचांची में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनकर होगा तैयार