रांची के बाजारों में सावन की रंगत, कश्मीरी चूड़ियों और महाकाल टी-शर्ट का क्रेज
रांची के बाजारों में सावन की धूम है, जहां शिवभक्ति और हरियाली से जुड़े उत्पादों की जमकर खरीदारी हो रही है। हरे रंग की साड़ियां, कुर्तियां, कश्मीरी चूड ...और पढ़ें

रांची के बाजार ( एआई जेनरेटेड तस्वीर )
HighLights
सावन में रांची के बाजार हरियाली और शिवभक्ति के रंग में रंगे।
कश्मीरी चूड़ियां और महाकाल टी-शर्ट ग्राहकों की पहली पसंद।
हरे रंग की साड़ियां, कुर्तियां और डिजाइनर चूड़ियों की भारी मांग।
जागरण संवाददाता, रांची। सावन का पावन महीना आते ही पूरा बाजार शिवभक्ति और हरियाली के रंग में सराबोर नजर आने लगा है। भगवान शिव के भक्तों की आस्था के साथ-साथ खरीदारी का उत्साह भी चरम पर है।
बाजारों में महिलाओं के श्रृंगार का सामान, हरे रंग की साड़ियां, युवतियों के लिए आकर्षक कुर्तियां और हरी चूड़ियों हरी बिंदी की भरमार देखने को मिल रही है।
बाजार पूरी तरह सावनमय बना
हर दुकान पर सावन की विशेष थीम सजी है, जिससे बाजार की रौनक कई गुना बढ़ गई है। खरीदारों की भीड़ और सावन से जुड़े पारंपरिक परिधानों व श्रृंगार सामग्री की बढ़ती मांग ने बाजार को पूरी तरह सावनमय बना दिया है।
सावन के पावन महीने ने बाजारों को पूरी तरह हरियाली के रंग में रंग दिया है। भगवान शिव की आराधना के इस विशेष माह में महिलाएं और युवतियां पारंपरिक परिधानों व श्रृंगार सामग्री की जमकर खरीदारी कर रही हैं। बाजार में हरे रंग की साड़ियों से लेकर आकर्षक कुर्ती सेट और विभिन्न डिजाइनों की चूड़ियों की भरमार है, जिससे खरीदारी को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
सिंपल साड़ी के साथ डिजाइन वाली चूड़ी
महिलाओं के लिए बाजार में प्लेन हरी साड़ी, आर्गेंजा, सिल्क, बंधनी प्रिंट और चंदेरी सिल्क साड़ियों के अनेक आकर्षक डिजाइनों की अच्छी रेंज उपलब्ध है। इसके अलावा चूड़ी में विलियम कढ़ाई वाली चुड़ियां भी महिलाओं को खूब लुभा रही हैं। सिंपल साड़ी के साथ डिजाइन वाली चूड़ी की अनोखा मेले बना है।
श्रृंगार की बात करें तो बिंदी चूड़ी ओर इस बार कश्मीरी चूड़ी सेट महिलाओं और युवतियों की पहली पसंद बनकर उभरे हैं। इन चूड़ियों में लगे छोटे-छोटे घुंघरू इन्हें अलग और आकर्षक लुक देते हैं। इसके साथ ही कांच की हरी चूड़ियां, पत्तों की डिजाइन वाली चूड़ियां और अन्य डिजाइनर बैंगल्स की भी अच्छी मांग है। रांची के अपर बाजार स्थित तारा बैंगल्स के व्यापारी ने बताया कि इस वर्ष छोटे-छोटे घुंघरुओं वाले कश्मीरी चूड़ी सेट की मांग सबसे अधिक है।
खबरें और भी
डिजाइनर चूड़ियां काफी लोकप्रिय
महिलाओं और युवतियों के बीच डिजाइनर चूड़ियां भी काफी लोकप्रिय हैं। सावन के पूर्व ही इनकी बिक्री लगातार बढ़ रही है। युवतियों के लिए बाजार में सावन स्पेशल कुर्ती सेट भी आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। सिल्क, चंदेरी और नेट फैब्रिक में तैयार कुर्तियां प्लेन डिजाइनों के साथ उपलब्ध हैं। जिन्हें पारंपरिक पूजा में युवतियां पहनते है। व्यापारियों ने कहा कि सावन के दौरान खरीदारी का सिलसिला शुरू हो गया है।
वहीं कावड़ यात्रा करने वाले भक्तों के लिए बाजार में स्पेशल बाजारों में रंग-बिरंगे, टी‑शर्ट, महाकाल गमछा, भगवान की अकृति बने टी शर्ट। व्यापारी ने कहा कि कावंड़ यात्रियों की पहले पसंद बनी भगवान शिव के प्रारूप बने टी - शर्ट और महाकाल लिखे शार्ट कुर्ता सजे है।
बम बम भोले लिखे हुए टी शर्ट। जिनकी कीमत सेट में 500 रुपये और कुर्ता 300 रुपये हैं। महाकाल लिखे कुर्ता सावन माह में लोग पहनते है, महाकाल लिखे कुर्ता पहली पसंद बनी है।
सावन स्पेशल चूड़ी साड़ी कुर्ती की कीमत
- सावन स्पेशल कुर्ती सेट – 1150 से शुरू
- हरी साड़ियां (विभिन्न डिजाइनों में) – 1370 से शुरू
- कांच की चूड़ियां – 40 प्रति दर्जन से शुरू
- डिजाइनर कांच की चूड़ियां – 150 प्रति दर्जन
- कश्मीरी चूड़ी बाक्स – 100 से शुरू
- विलियम कढ़ाई चूड़ी – 2 पीस 150
- न्यू डिजाइन 6-पीस चूड़ी सेट – 80 प्रति सेट