Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    ‘हम छोटे भाइयों की मदद करने आए हैं’, जयपाल मुंडा स्टेडियम में SDO ने JPSC अभ्यर्थियों से की बात

    Updated: Fri, 07 Aug 2026 08:56 AM (IST)

    रांची में जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ छात्रों का प्रदर्शन जारी है, जिसके बाद सरकार ने उनसे बातचीत शुरू की है। ...और पढ़ें

    HighLights

    1. रांची में जेपीएससी-जेएसएससी परीक्षा अनियमितताओं पर छात्रों का प्रदर्शन जारी।

    2. सरकार ने प्रदर्शनकारी छात्रों से बातचीत के लिए कमेटी बनाई।

    3. एसडीओ रजत कुमार ने जयपाल मुंडा स्टेडियम में छात्रों से मुलाकात की।

    डिजिटल डेस्क, रांची। रांची में जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में छात्रों का प्रदर्शन लगातार जारी है। वहीं प्रदर्शन कर रहे छात्रों से सरकार ने बात करने की कवायद भी शुरू कर दी है। बातचीत के लिए सरकार और छात्रों की तरफ से एक-एक कमेटी का गठन किया गया है। 

    इस बीच रांची के सब-डिविजनल ऑफिसर (एसडीओ) रजत कुमार और एडिशनल डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट (कानून-व्यवस्था) धनंजय कुमार जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शन कर रहे छात्रों से चर्चा की। रजत कुमार कुमार और प्रदर्शन कर रहे छात्रों के बीच काफी देर तक बातचीत हुआ।

    अपने छोटे भाइयों से बात करने आए थे

    बातचीत के बाद रांची सदर के एसडीओ रजत कुमार ने कहा, “हम अपने छोटे भाइयों से यह बात करने आए थे कि भविष्य की तैयारी में हम उनकी किस तरह मदद कर सकते हैं।”

    प्रदर्शन कर रहे छात्रों का आरोप है कि इन परीक्षाओं में अनियमितताएं हुई हैं। प्रशासन ने छात्रों से बातचीत कर स्थिति को शांत रखने का प्रयास किया। वहीं छात्रों की तरफ बातचीत करने के लिए जो कमेटी बनाई गई है उसमें आठ छात्र प्रतिनिधि, दो पत्रकार और एक वकील को शामिल किया गया है।  

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- JPSC-JSSC परीक्षा विवाद: छात्रों की वार्ता कमेटी पर भड़की सरकार, पत्रकारों और वकील के नाम पर आपत्ति