Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    घर पर बजने वाली थी शहनाई, फिर अचानक पहुंच गई पुलिस; हर कोई रह गया सन्न

    Updated: Tue, 23 Apr 2024 03:19 PM (GMT+05:30)

    Jharkhand News शादी के लिए बरात लेकर दुल्हन के घर जाने को दूल्हा तैयार था। बाजा बज रहा था। बरात जाने को बराती भी तैयार थे। अचानक पुलिस पहुंची और दूल् ...और पढ़ें

    घर पर बजने वाली थी शहनाई, फिर अचानक पहुंच गई पुलिस; हर कोई रह गया सन्न (प्रतीकात्मक तस्वीर)
    घर पर बजने वाली थी शहनाई, फिर अचानक पहुंच गई पुलिस; हर कोई रह गया सन्न (प्रतीकात्मक तस्वीर)

    HighLights

    1. प्रेमिका को छोड़ दूसरी लड़की से शादी कर रहा था युवक
    2. प्रेमिका की शिकायत पर पुलिस ने दूल्हे को भेजा जेल

    अमोद साहू, ओरमांझी (रांची)। शादी के लिए बरात लेकर दुल्हन के घर जाने को दूल्हा तैयार था। बाजा बज रहा था। बरात जाने को बराती भी तैयार थे। अचानक पुलिस पहुंची और दूल्हे को गिरफ्तार कर थाने ले गई। कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस ने प्रेमिका से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोप में दूल्हे को जेल दिया।

    यह घटना सोमवार को रांची जिले के ओरमांझी थाना क्षेत्र के बारीडीह गांव में घटी। दूल्हे की गिरफ्तारी के बाद शादी की तैयारी धरी की धरी रह गई। बारीडीह के 22 वर्षीय अशोक करमाली की सोमवार को शादी होनी थी। बरात रामगढ़ जिले में जाने वाली थी। इसी बीच अशोक करमाली की प्रेमिका एंट्री हुई। प्रेमिका ने ओरमांझी थाना में अशोक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई।

    पुलिस ने दुल्हे को किया गिरफ्तार

    प्राथमिकी दर्ज कराने के बाद पुलिस के साथ बारीडीह गांव पहुंची। पुलिस ने करमाली को गिरफ्तार कर लिया। अशोक का बगल के गांव की ही 20 वर्षीय युवती के साथ पिछले चार वर्षों से प्रेम संबंध था। वह युवती को शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाता रहा। इस बीच चोरी-छिपे दूसरी लड़की से शादी की बात फाइनल कर ली।

    यह जानकारी प्रेमिका को लगी तो उसने ओरमांझी थाने में दुष्कर्म की रपट लिखा दी। दूसरी तरफ विवाह के दिन लड़के की गिरफ्तारी की सूचना जब लड़की वालों को हुई तो वह ओरमांझी थाना पहुंच गए।

    अशोक के पिता उसकी प्रेमिका को अपनाने को तैयार नहीं थे। लड़की शादी के लिए अड़ी हुई थी। बाद में लड़की पक्ष वालों ने ही ऐसे लड़के के साथ बेटी का विवाह करने से इनकार कर दिया। इसके बाद पुलिस ने अशोक को जेल भेज दिया।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें- 

    Jharkhand Politics : महागठबंधन के लिए चुनौती बनी नेताओं की आपसी सिर फुटव्वल, क्या होगा अगला प्लान?

    रांची के इन इलाकों में गरजेगा बुलडोजर, अतिक्रमणकारियों के खिलाफ होगी कार्रवाई; हाईकोर्ट का निर्देश