विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 24, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

5 नाबालिग लड़कियों के साथ 18 लड़कों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, जिसने सुनी आपबीती; उसका कांप उठा कलेजा

Published: Mon, 24 Feb 2025 08:47 PM (IST)Updated: Mon, 24 Feb 2025 08:54 PM (IST)

झारखंड के खूंटी जिले के रनिया थाना क्षेत्र में पांच नाबालिग लड़कियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया ...और पढ़ें

प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर
प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर

HighLights

  1. 14 से 17 वर्ष के सभी किशोर लड़कों को पकड़कर किया गया निरुद्ध
  2. तीन दिन पहले की बताई जा रही घटना, देर रात हुआ था कांड

जागरण संवाददाता, तोरपा (खूंटी)। झारखंड में खूंटी जिला के रनिया थाना क्षेत्र में पांच नाबालिग आदिवासी लड़कियों से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में शामिल सभी 18 नाबालिग किशोरों को निरुद्ध कर, विधि सम्मत  बाल सुधार गृह भेज दिया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए तोरपा एएसपी क्रिस्टोफर केरकेट्टा के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया था।

टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल 14 से 17 वर्ष के सभी किशोर लड़कों को पकड़कर निरुद्ध किया।

सोमवार को सभी पीड़िताओं का मेडिकल जांच सदर अस्पताल खूंटी में कराया गया। मामले की जानकारी लेने के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकार की सचिव राजश्री अपर्णा कुजूर सोमवार को तोरपा पहुंची।

पीड़ित लड़कियों से मिलकर घटना की जानकारी ली गई

डालसा सचिव ने पीड़ित लड़कियों से मिलकर घटना की जानकारी ली। समाज को शर्मशार करने वाली यह घटना तीन दिन पूर्व शुक्रवार रात लगभग दस बजे की है।

जानकारी के अनुसार, रनिया थाना क्षेत्र में अपने एक रिश्तेदार के यहां शादी के पूर्व होने वाले आयोजन लोटा पानी कार्यक्रम में शामिल होने के बाद सभी लड़कियां रात में अपने गांव लौट रही थी।

रास्ते में कारो नदी के पास जब सभी लड़कियां पहुंची, तो पीछे से 17 18 लड़के उनका पीछा करते हुए, वहां पहुंच गए और सभी लड़कियों को घेरकर पकड़ लिया और अलग-अलग क्षेत्रों में ले जाकर उनके साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

इनमें से एक लड़की किसी प्रकार लड़कों के चंगुल से अपने को छुड़ाकर भाग निकली और गांव में जाकर कुछ लोगों को घटना की जानकारी दी।

जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे अधिकारी

  • जानकारी मिलते ही कुछ लोग पीड़िता के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल के आसपास क्षेत्रों से अन्य चार पीड़िताओं को बरामद किया।
  • घटना को अंजाम देने के बाद लड़कियों को धमकी दी गई थी कि अगर किसी को इस घटना के बारे में बताया को अंजाम बुरा होगा।
  • खूंटी एसपी अमन कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि घटना में शामिल सभी 18 आरोपित नाबालिगों को निरुद्ध कर लिया गया है। एसपी ने कहा कि कुछ आरोपित पीड़िताओं के जान पहचान के हैं।

आवास दिलाने के नाम पर महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास

वहीं, एक अन्य मामले की बात करें तो गुमला के रायडीह प्रखंड का स्वयंसेवक पवन कुमार साहू ने आवास दिलाने के नाम पर तीन बच्चे की मां के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया।

घटना के बाद आरोपित स्वयंसेवक गांव से फरार है। पुलिस गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही है। महिला गांव में अपने तीन बच्चो के साथ रहती है, जबकि उसका पति बाहर मजदूरी करने गया है।

रविवार की शाम बच्चे बाहर खेलने निकले थे। तभी आरोपित घर में घुसकर पहले तो महिला को आवास दिलाने का आश्वासन देकर झांसे में लेने की कोशिश की।

जब सफल नहीं हुआ तो जबरन महिला को पकड़ लिया और उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। इसी बीच महिला चीखने चिल्लाने लगी।

महिला की आवाज सुनकर उसके बच्चे घर पहुंचे तो आरोपित को देखकर अगल बगल के लोगों को जानकारी दी। इसके बाद गांव वाले लाठी डंडा लेकर आरोपित को घेरने का प्रयास किया।

मगर वह महिला के घर से बचकर भाग निकला।सोमवार को महिला गांव वालों के साथ थाना पहुंच कर लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की।

यह भी पढ़ें-

इंसानियत शर्मसार...रिश्ते तार-तार! 8 साल की बच्ची के साथ ताऊ के लड़के ने ही किया दुष्कर्म, तनाव का माहौल

पत‍ि गया कमाने तो देवर ने भाभी से शुरू कर दी घि‍नौनी हरकत, 8 महीने तक... खुला मामला तो जज भी रह गए हैरान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।