Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 13, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ranchi News: मोबाइल के लिए हुआ झगड़ा, 2 सगी बहनों ने खाया जहर

    By Jagran NewsEdited By: Piyush Pandey
    Updated: Sun, 13 Apr 2025 11:22 PM (IST)

    झारखंड के रनिया में मोबाइल फोन को लेकर झगड़े के बाद दो सगी बहनों ने कीटनाशक खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। कराकेल सिरका लापा गांव की यह घटना है। दोन ...और पढ़ें

    खबर की प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर। (जागरण)
    खबर की प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर। (जागरण)

    HighLights

    1. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रनिया में दोनों बहनों का चल रहा इलाज

    संवाद सूत्र, रनिया। रनिया थाना क्षेत्र के कराकेल सिरका लापा गांव में दो सगी बहनों ने कीटनाशक दवाइयां खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। गंभीर अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रनिया में दोनों बहनों का इलाज किया जा रहा है।

    घटना रविवार को सुबह 10 बजे की कराकेल सिरका लापा गांव की है। बीचु तोपनो की बेटी 15 वर्षीय बिनसरी तोपनो तथा 13 वर्षीय एतवारी तोपनो मोबाइल देख रही थी। अचानक से दोनों बहनें झगड़ने लगीं।

    झगड़ते-झगड़ते घर में रखे खेतीबाड़ी में उपयोग होने वाले कीटनाशक दवाइयां दोनों बहनें खा गईं। इससे दोनों की हालत बिगड़ने लगी, तो तुरंत रनिया अस्पताल इलाज के लिए लाया गया। यहां दोनों बहनों का इलाज किया जा रहा है।

    पति से विवाद के बाद जंगल में जहर खाकर महिला ने दी जान

    वहीं, दूसरी ओर चाईबासा में घरेलू विवाद में टोंटो थाना अंतर्गत सानकुचिया गांव निवासी रसाय कारवा की पत्नी 32 वर्षीय तिरसी कारवा ने जहर खाकर जान दे दी।

    पुलिस ने गांव से शव बरामद किया और पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। बताया जा रहा है कि शनिवार को सुबह में किसी बात को लेकर तिरसी कारवा का अपने पति के साथ विवाद हो गया था।

    विवाद के बाद उसका पति दूसरे गांव में काम करने के लिए चला गया। इस बीच दोपहर में खाना खाने के बाद महिला जंगल की ओर चली गई और वहां पर जहर खा लिया, जिससे उसकी स्थिति गंभीर हो गई।

    वह किसी तरह घर आकर खटिया में सो गई। उसके नाक और मुंह से झाग निकलने लगा। यह देखकर उसके बच्चे आसपास के लोगों को बुलाकर लाये। महिला के पति को घटना की सूचना दी गई।

    जब उसका पति घर आया तो पत्नी को मरा हुआ पाया। इसके बाद ग्रामीण मुंडा के द्वारा पुलिस को घटना की सूचना दी गई। पुलिस घटना स्थल पर आ कर शव को अपने कब्जे में लेकर थाना ले गयी।

    रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए पुलिस सदर अस्पताल लायी। मृतिका का पति रसाय कारवा ने बताया कि घर में कोई नहीं था। संभवत: उसी समय जंगल जाकर पत्नी ने जहर खा लिया जिससे उसकी मौत हो गई।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें-

    Dhanbad News: धनबाद में गंदी बात कर लोगों को ब्लैकमेल करती थीं 3 लड़कियां, अड्डे पर पहुंची पुलिस तो मचा हड़कंप

    'अस्पताल में ड्यूटी और करेंगे प्राइवेट प्रैक्टिस; ये नहीं चलेगा', सिविल सर्जन पर भी भड़के स्वास्थ्य मंत्री