Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Sita Soren: दुमका में आमने-सामने होंगे देवर-भाभी! सीता सोरेन के इस्तीफे के बाद झारखंड में बढ़ी सियासी हलचल

    Updated: Tue, 19 Mar 2024 02:16 PM (IST)

    Sita Soren सीता सोरेन के इस्तीफे के साथ झारखंड में सियासी हचलच बढ़ गई है। उन्होंने विधानसभा पद से भी इस्तीफा दिया है। ऐसे में कयास लगाया जा रहा है कि ...और पढ़ें

    Sita Soren: दुमका में आमने-सामने होंगे देवर-भाभी! सीता सोरेन के इस्तीफे के बाद झारखंड में बढ़ी सियासी हलचल
    Sita Soren: दुमका में आमने-सामने होंगे देवर-भाभी! सीता सोरेन के इस्तीफे के बाद झारखंड में बढ़ी सियासी हलचल

    HighLights

    1. दुमका झारखंड मुक्ति मोर्चा की परंपरागत सीट
    2. कल्पना सोरेन झामुमो की कमान संभालने को लेकर आगे बढ़ रही

    राज्य ब्यूरो, रांची। झारखंड में हेमंत सोरेन की भाभी सीता सोरेन के इस्तीफे के साथ ही सियासी हचलच तेज हो गई है। मंगलवार को उन्होंने सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया। साथ ही विधानसभा पद से भी इस्तीफा दे दिया है।

    ऐसे में यह कयास लगाया जा रहा है कि वह भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम सकती हैं। जानकारी यह भी है कि यदि सीता सोरेन भाजपा का दामन थामती है तो भाजपा उन्हें दुमका से लोकसभा चुनाव का टिकट दे सकती हैं। वहीं, दुमका से घोषित प्रत्याशी सुनील सोरेन की उम्मीदवारी भाजपा वापस ले लेगी।

    दुमका से चुनाव लड़ सकते हैं हेमंत सोरेन

    अब दुमका झारखंड मुक्ति मोर्चा की परंपरागत सीट है। पिछले बार शिबू सोरेन यहां से चुनाव लड़े थे और लगभग 50 हजार मतों के अंतर से हार गए थे। ऐसे में इस बार झारखंड मुक्ति मोर्चा दुमका लोकसभा क्षेत्र से हेमंत सोरेन को चुनाव मैदान में उतार सकती है।

    सीता सोरेन हेमंत सोरेन मंत्रिमंडल में शामिल नहीं किए जाने से नाराज थी। चंपई मंत्रिमंडल में मंत्री पद के लिए इच्छुक थीं, लेकिन दरकिनार किए जाने से नाराज चल रही थीं। जानकारी यह भी सामने आ रही है कि हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन को आगे सीता सोरेन को बढ़ाना रास नहीं आ रहा था। उन्हें लग रहा था कि झामुमो में उनका भविष्य नहीं है।

    खबरें और भी

    कल्पना सोरेन ने पार्टी की जिम्मेदारी संभाली 

    उधर, कल्पना सोरेन अभी झामुमो की कमान संभालने को लेकर आगे बढ़ रही हैं। कल्पना सोरेन पार्टी की बड़ी रैलियों में शिरकत कर रहीं हैं। मुंबई में राहुल गांधी की न्याय यात्रा के समापन के मौके पर हुए समारोह में शामिल हुईं थी।

    विधानसभा सचिवालय के सूत्रों ने यह स्पष्ट किया है कि झारखंड विधानसभा सचिवालय का सीता सोरेन का त्यागपत्र अभी नहीं मिला है। इस्तीफा मिलने के बाद विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो निर्णय लेंगे।

    ये भी पढ़ें- 

    Sita Soren: भाजपा का हाथ थाम सकती हैं हेमंत की भाभी, इस सीट से चुनाव लड़ने की अटकलें तेज, कटेगा दिग्गज नेता का पत्ता

    Sita Soren Resigns:लोकसभा चुनाव से पहले JMM को झटका, हेमंत सोरेन की भाभी सीता सोरेन ने दिया इस्‍तीफा