Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Sita Soren ने अपने पति की मौत पर उठाया सवाल, ताजा बयान से झारखंड में मचेगा सियासी घमासान

    Updated: Thu, 28 Mar 2024 05:28 PM (GMT+05:30)

    Sita Soren Jharkhand Politics झारखंड में लोकसभा चुनाव से पहले सियासी बयानबाजी तेज होने लगी है। इसी क्रम में पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की भाभी सीता सोरेन ...और पढ़ें

    Sita Soren ने अपने पति की मौत पर उठाया सवाल, ताजा बयान से झारखंड में मचेगा सियासी घमासान
    Sita Soren ने अपने पति की मौत पर उठाया सवाल, ताजा बयान से झारखंड में मचेगा सियासी घमासान

    HighLights

    1. भाजपा नेता सीता सोरेन के बयान से मचेगा सियासी बवाल
    2. बोलीं- हेमंत सरकार ने नहीं मानी पति की मौत की जांच की मांग

    राज्य ब्यूरो, रांची। Sita Soren Jharkhand Politics : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Ex CM Hemant Soren) की भाभी सीता सोरेन (Sita Soren) ने अपने पति की मौत को लेकर सवाल उठाया है। इसके साथ ही उन्होंने प्रदेश सरकार पर पति की मौत के मामले की जांच नहीं करने का भी आरोप लगया है। सीता के इस ताजा बयान से प्रदेश में एक बार फिर सियासी घमासान मच सकता है।

    झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन के परिवार में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। हेमंत की भाभी और हाल ही में भाजपा (Jharkhand BJP) में शामिल हुई सीता सोरेन के ताजा बयान से प्रदेश में एक बार फिर सियासी घमासान मचने जा रहा है।

    दरअसल, भाजपा नेता सीता सोरेन (BJP Leader Sita Soren) गुरुवार को रांची स्थित पार्टी के कार्यालय में पहुंची थीं। यहां प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी (Babulal Marandi) ने उनका स्वागत किया।

    सीता सोरेन का स्वागत करते भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी।

    स्वाभाविक नहीं थी मेरे पति की मौत : सीता

    सीता सोरेन ने गुरुवार को पार्टी कार्यालय में कहा कि मेरे पति दुर्गा सोरेन की मौत स्वाभाविक नहीं थी। उन्होंने यह भी कहा कि पति की मौत की जांच की मांग हेमंत सोरेन सरकार से की थी, जिसे नहीं माना गया।

    बता दें कि सीता सोरेन भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने के बाद पहली बार रांची स्थित पार्टी के प्रदेश कार्यालय में पहुंची थीं।

    सीता को स्टार प्रचारकों में नहीं मिली जगह

    बता दें कि एक दिन पहले ही भाजपा ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। बिहार में प्रचारक करने के लिए जाने वाले नेताओं में झारखंड से सिर्फ एक नेता को मौका मिला है। पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश प्रचाार के लिए बिहार जाएंगे।

    खबरें और भी

    इस मामले में सीता सोरेन अभी पीछे हैं। उन्हें स्टार प्रचारकों की सूची में जगह नहीं मिली है। सियासी गलियारों में चर्चा थी कि सीता सोरेन को आदिवासी बहुल इलाकों में प्रचार के लिए भेजा जा सकता है।

    यह भी पढ़ें

    बिहार में भाजपा के स्टार प्रचारकों में झारखंड से सिर्फ एक नाम, हेमंत की भाभी को अब तक नहीं मिला मौका

    Jharkhand Politics: झारखंड में BJP के यह दिग्‍गज नेता छोड़ सकते हैं पार्टी, JMM में शामिल होने की अटकलें तेज