Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    RJD के बाद अखिलेश बढ़ाएंगे कांग्रेस-JMM की टेंशन! चुनाव से पहले सपा ने अपना स्टैंड किया क्लियर, क्या होगा?

    Updated: Sun, 07 Jul 2024 03:27 PM (IST)

    Akhilesh Yadav झारखंड में विधानसभा चुनाव की सुगबुगाहटें तेज होने लगी है। सभी पार्टियां अपनी तैयारी में जुट गई है। लालू की राजद के साथ-साथ कांग्रेस झा ...और पढ़ें

    समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव। फाइल फोटो
    समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव। फाइल फोटो

    HighLights

    1. पार्टी स्वतंत्र रूप से विधानसभा की 40 सीटों पर चुनाव लड़ेगी- सपा प्रदेश अध्यक्ष
    2. सपा प्रदेश अध्यक्ष केशव यादव उर्फ रंजन यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी जानकारी
    3. समाजवादी पार्टी ने दो पदाधिकारियों को छह साल के लिए पार्टी से निकाला बाहर

    राज्य ब्यूरो, रांची। समाजवादी पार्टी झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष केशव यादव उर्फ रंजन यादव ने शनिवार को मोरहाबादी स्थित राजकीय अतिथिशाला में प्रेस वार्ता कर बताया कि आगामी झारखंड विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की।

    उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी महागठबंधन के साथ मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ी है। पार्टी की कोशिश है कि झारखंड में विधानसभा चुनाव भी महागठबंधन के साथ मिलकर लड़े। महागठबंधन में पार्टी छह विधानसभा सीट पांकी, भवनाथपुर, बोकारो, छतरपुर, विश्रामपुर व हुसैनाबाद सीट पर अपना दावा करेगी।

    सपा की मगहागठबंधन से क्या है मांग

    उन्होंने आगे बताया कि अगर महागठबंधन में समाजवादी पार्टी को जगह नहीं मिला तो पार्टी स्वतंत्र रूप से विधानसभा की 40 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

    प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि झारखंड प्रदेश प्रभारी अरशद इस मामले में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मिले हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने आश्वस्त किया है कि वे दो दिनों के लिए रांची आएंगे। इसकी तिथि अभी निर्धारित नहीं है।

    प्रेस वार्ता में प्रदेश अध्यक्ष के अलावा झारखंड के प्रमुख महासचिव मुमताज अली, प्रदेश के महासचिव अवधेश तिवारी, प्रदेश उपाध्यक्ष रवींद्र प्रसाद, नवनियुक्त अल्पसंख्यक सभा समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष मौलाना मुसर्रफ, मौलाना महताब आलम उपस्थित थे।

    सपा ने दो पदाधिकारियों को पार्टी से किया निष्कासित

    समाजवादी पार्टी ने अनुशासनहीनता में झारखंड के प्रदेश उपाध्यक्ष नसीम वक्ष व अभय सिंह यादव को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है।

    प्रदेश अध्यक्ष केशव यादव ने शनिवार को प्रेस वार्ता में इसकी की भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दोनों ही नेताओं ने पार्टी के वरीय नेताओं के साथ अभद्र व्यवहार किया। साथ ही अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया।

    ये भी पढ़ें- 

    Jharkhand Politics: कल हेमंत सोरेन चौथी बार लाएंगे विश्वास प्रस्ताव, अब तक इतनी बार साबित कर चुके हैं बहुमत

    Champai Soren: 'समय मिलता तो और काम करता', इस्तीफे देने के बाद गृह जिला पहुंचे चंपई सोरेन; बताई अपनी इच्छा