विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jharkhand: झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र को लेकर तैयारियां तेज, आज उच्चस्तरीय बैठक करेंगे स्पीकर; पेश होगा पहला अनुपूरक बजट

Published: Wed, 24 Jul 2024 07:09 AM (IST)

झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र की तैयारियों को लेकर स्पीकर रबीन्द्रनाथ महतो बुधवार को उच्चस्तरीय बैठक करेंगे। 26 जुलाई से ...और पढ़ें

मानसून सत्र को लेकर आज उच्चस्तरीय बैठक करेंगे स्पीकर
मानसून सत्र को लेकर आज उच्चस्तरीय बैठक करेंगे स्पीकर

HighLights

  1. 26 जुलाई से आरंभ होगा झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र
  2. पेश होगा पहला अनुपूरक बजट, तैयारियों को लेकर अधिकारियों संग बैठक

 राज्य ब्यूरो, रांची। झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र की तैयारियों को लेकर स्पीकर रबीन्द्रनाथ महतो बुधवार को उच्चस्तरीय बैठक करेंगे। 26 जुलाई से दो अगस्त तक मानसून सत्र आहूत किया गया है। सत्र को लेकर स्पीकर रबींन्द्रनाथ महतो की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय बैठक होगी। बैठक के दौरान सदन में आने वाले विभिन्न विभागों से संबंधित सवाल और उनके जवाब पर चर्चा होगी।

विभागीय अधिकारियों को सही और सटीक जवाब देने का निर्देश दिया जाएगा। सत्र के दौरान सुरक्षा के इंतजाम, पेश होने वाले विधेयकों को समय पर में विधानसभा सचिवालय को उपलब्ध कराने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया जाएगा। लंबित सवालों का मामला हर बार उच्चस्तरीय बैठक में उठता है।

मानसून सत्र में कुल छह कार्यदिवस होंगे

गुरुवार को स्पीकर की अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक होने की संभावना है। सत्तापक्ष और विपक्ष के प्रमुख नेताओं के साथ बैठक कर सत्र के संचालन की रणनीति बनाई जाएगी। उल्लेखनीय है कि मानसून सत्र में कुल छह कार्यदिवस होंगे। इस दौरान राज्य सरकार चालू वित्तीय वर्ष का पहला अनुपूरक बजट 29 जुलाई को पेश करेगी। सत्र के दौरान कई महत्वपूर्ण विधेयकों को भी पटल पर रखने की संभावना है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।