आरआरबी परीक्षा को लेकर राउरकेला-रामगढ़ और रांची-सबौर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, देखें टाइम टेबल
रेलवे ने आरआरबी परीक्षा और अतिरिक्त भीड़ के लिए दो जोड़ी (कुल 60 ट्रिप) स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। ये ट्रेनें राउरकेला-रामगढ़ कैंट और रां ...और पढ़ें

आरआरबी परीक्षा को लेकर चलेंगी स्पेशल ट्रेनें
HighLights
आरआरबी परीक्षा हेतु 60 ट्रिप स्पेशल ट्रेनें चलेंगी।
राउरकेला-रामगढ़ कैंट और रांची-सबौर के बीच परिचालन।
3 अगस्त से 22 अगस्त तक होंगी ये सेवाएं उपलब्ध।
जागरण संवाददाता, रांची। ट्रेनों में अतिरिक्त भीड़ तथा रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) परीक्षा को देखते हुए यात्रियों एवं परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए दो जोड़ी (कुल 60 ट्रिप) परीक्षा स्पेशल ट्रेनों के परिचालन का निर्णय लिया गया है। ट्रेन संख्या 08183/08184 राउरकेला - रामगढ़ कैंट - राउरकेला परीक्षा स्पेशल ट्रेन का परिचालन होगा।
ट्रेन संख्या 08183 राउरकेला - रामगढ़ कैंट परीक्षा स्पेशल, यात्रा प्रारंभ 3 अगस्त से 6 अगस्त तक, यात्रा प्रारंभ 9 अगस्त से 14 अगस्त तक एवं यात्रा प्रारंभ 17 अगस्त से 21 अगस्त तक राउरकेला से प्रस्थान करेगी कुल 15 ट्रिप शामिल है।
इस ट्रेन का राउरकेला प्रस्थान 20:30 बजे, बानो आगमन 22:10 बजे प्रस्थान 22:12 बजे, हटिया आगमन 23:30 बजे प्रस्थान 23:35 बजे, रांची आगमन 23:55 बजे प्रस्थान 00:05 बजे, मुरी आगमन 01:10 बजे प्रस्थान 01:12 बजे एवं रामगढ़ कैंट आगमन 02:15 बजे होगा।
रामगढ़ कैंट - राउरकेला परीक्षा स्पेशल
वहीं, ट्रेन संख्या 08184 रामगढ़ कैंट - राउरकेला परीक्षा स्पेशल, यात्रा प्रारंभ 4 अगस्त से 7 अगस्त तक, यात्रा प्रारंभ 10 अगस्त से 15 अगस्त तक एवं यात्रा प्रारंभ 18 अगस्त से 22 अगस्त .08.2026 से 22.08.2026 तक रामगढ़ कैंट से प्रस्थान करेगी कुल 15 ट्रिप शामिल है।
खबरें और भी
इस ट्रेन का रामगढ़ कैंट प्रस्थान 5:15 बजे, मुरी आगमन 6:25 बजे प्रस्थान 6:27 बजे, रांची आगमन 8:05 बजे प्रस्थान 8:15 बजे, हटिया आगमन 8:30 बजे प्रस्थान 8:35 बजे, बानो आगमन 9:48 बजे प्रस्थान 9:50 बजे एवं राउरकेला आगमन 11:30 बजे होगा।
इन ट्रेनों में एसएलआरडी के 2 कोच, सामान्य श्रेणी के 2 कोच एवं द्वितीय श्रेणी स्लीपर के 14 कोच कुल 18 कोच होंगे। वहीं, ट्रेन संख्या 08601/08602 रांची - सबौर - रांची परीक्षा स्पेशल का परिचालन होगा।
रांची - सबौर परीक्षा स्पेशल
ट्रेन संख्या 08601 रांची - सबौर परीक्षा स्पेशल, यात्रा प्रारंभ 3 अगस्त से 6 अगस्त तक, यात्रा प्रारंभ 9 अगस्त से 14 अगस्त तक एवं यात्रा प्रारंभ 17 अगस्त से 21 अगस्त तक रांची से प्रस्थान करेगी कुल 15 ट्रिप शामिल है।
इस ट्रेन का रांची प्रस्थान 19:00 बजे, बरकाकाना आगमन 20:40 बजे प्रस्थान 20:45 बजे, हजारीबाग टाउन आगमन 21:52 बजे प्रस्थान 21:54 बजे, कोडरमा आगमन 00:10 बजे प्रस्थान 00:15 बजे, तिलैया आगमन 02:36 बजे प्रस्थान 2:38 बजे, नवादा आगमन 2:58 बजे प्रस्थान 3:00 बजे, वारिसली गंज आगमन 3:16 बजे प्रस्थान 3:18 बजे, शेखपुरा आगमन 3:38 बजे प्रस्थान 3:40 बजे, लखीसराय आगमन 4:10 बजे प्रस्थान 4:12 बजे, किउल आगमन 4:45 बजे प्रस्थान 4:50 बजे, अभयपुर आगमन 5:15 बजे प्रस्थान 5:17 बजे, जमालपुर आगमन 5:50 बजे प्रस्थान 5:55 बजे, सुलतानगंज आगमन 06:35 बजे प्रस्थान 6:40 बजे, भागलपुर आगमन 7:30 बजे प्रस्थान 7:40 बजे एवं सबौर आगमन 8:00 बजे होगा।
सबौर - रांची परीक्षा स्पेशल
ट्रेन संख्या 08602 सबौर - रांची परीक्षा स्पेशल, यात्रा प्रारंभ 4 अगस्त से 7 अगस्त तक, यात्रा प्रारंभ 10 अगस्त से 15 अगस्त तक एवं यात्रा प्रारंभ 18 अगस्त से 22 अगस्त तक सबौर से प्रस्थान करेगी कुल 15 ट्रिप शामिल है।
इस ट्रेन का सबौर प्रस्थान 9:50 बजे, भागलपुर आगमन 10:00 बजे प्रस्थान 10:10 बजे, सुलतानगंज आगमन 10:40 बजे प्रस्थान 10:45 बजे, जमालपुर आगमन 11:30 बजे प्रस्थान 11:35 बजे, अभयपुर आगमन 12:00 बजे प्रस्थान 12:02 बजे, किउल आगमन 13:00 बजे प्रस्थान 13:05 बजे लक्खीसराय आगमन 13:12 बजे प्रस्थान 13:14 बजे, शेखपुरा आगमन 13:45 बजे प्रस्थान 13:47 बजे, वारिसली गंज आगमन 14:05 बजे प्रस्थान 14:07 बजे, नवादा आगमन 14:26 बजे प्रस्थान 14:28 बजे, तिलैया आगमन 14:50 बजे प्रस्थान 14:52 बजे, कोडरमा आगमन 17:00 बजे प्रस्थान 17:05 बजे, हजारीबाग टाउन आगमन 18:58 बजे प्रस्थान 19:00 बजे, बरकाकाना आगमन 20:30 बजे प्रस्थान 20:35 बजे एवं रांची आगमन 22:45 बजे होगा।
इन ट्रेनों में एसएलआरडी के 2 कोच, सामान्य श्रेणी के 2 कोच एवं द्वितीय श्रेणी स्लीपर के 10 कोच कुल 14 कोच होंगे ।