विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रांची में एसएसपी का आधी रात औचक निरीक्षण, वर्दी में नहीं मिले ड्यूटी अफसर; थाना प्रभारी को नाम तक नहीं पता

By Manoranjan SinghEdited By: Nishant Bharti
Published: Wed, 15 Jul 2026 01:30 PM (IST)

रांची एसएसपी ने देर रात शहर में कानून-व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया, जिसमें थानों की कार्यप्रणाली और पुलिसकर्मियों की सतर्कता ...और पढ़ें

रांची में एसएसपी का आधी रात औचक निरीक्षण

रांची में एसएसपी का आधी रात औचक निरीक्षण

HighLights

  1. एसएसपी ने देर रात रांची में कानून-व्यवस्था का निरीक्षण किया।

  2. हिंदपीढ़ी थाने में ड्यूटी अधिकारी वर्दी में नहीं मिले, नोटिस जारी।

  3. पुलिसकर्मियों को सतर्क रहने और जनता की मदद करने का निर्देश।

जागरण, संवाददाता, रांची। राजधानी में कानून-व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने के उद्देश्य से वरीय पुलिस अधीक्षक ने मंगलवार देर रात नगर पुलिस अधीक्षक के साथ विभिन्न थाना क्षेत्रों, रात्रि गश्ती दल और महत्वपूर्ण सुरक्षा प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान थानों की कार्यप्रणाली, पुलिसकर्मियों की सतर्कता, आपातकालीन तैयारियों तथा आम लोगों के लिए पुलिस की उपलब्धता का जायजा लिया गया।

सुरक्षाकर्मियों की ड्यूटी की भी जांच 

निरीक्षण के क्रम में शहर के महत्वपूर्ण सुरक्षा प्रतिष्ठानों पर तैनात सुरक्षाकर्मियों की ड्यूटी की भी जांच की गई। वरीय पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने का निर्देश दिया।

WhatsApp Image 2026-07-15 at 11.17.19 AM

इस दौरान हिंदपीढ़ी थाना में अनुशासनहीनता सामने आई। निरीक्षण के समय ड्यूटी पदाधिकारी वर्दी में नहीं मिले, वहीं थाना प्रभारी को अपने ही ड्यूटी पदाधिकारी का नाम तक मालूम नहीं था। इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए हिंदपीढ़ी थाना प्रभारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।

पीसीआर वाहनों की भी जांच

रात्रि भ्रमण के दौरान शहर के विभिन्न स्थानों पर तैनात पुलिस नियंत्रण कक्ष (पीसीआर) वाहनों की भी जांच की गई और उनकी सक्रियता का आकलन किया गया। वहीं ड्यूटी के दौरान पूरी मुस्तैदी और ईमानदारी से कार्य कर रहे पुलिसकर्मियों की वरीय पुलिस अधीक्षक ने सराहना भी की।

WhatsApp Image 2026-07-15 at 11.17.19 AM (1)

निरीक्षण के बाद वरीय पुलिस अधीक्षक ने सभी पुलिस पदाधिकारियों और जवानों को निर्देश दिया कि वे हर समय सतर्क रहें, आम जनता की हरसंभव सहायता करें तथा रात के समय शांति भंग करने और उपद्रव फैलाने वाले तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करें।