यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Cyclone Remal : झारखंड में भी दिखेगा 'रेमल' का ताबड़तोड़ असर, तूफानी हवाओं के साथ होगी मूसलाधार बारिश; अलर्ट जारी
Cyclone Remal Effect on Jharkhand चक्रवाती तूफान रेमल का असर रांची सहित झारखंड के अलग-अलग हिस्सों में भी देखने को मिलेगा। इसे लेकर रांची में अगले दो ...और पढ़ें

HighLights
- झारखंड के अधिकांश हिस्सों में अगले दो दिनों तक देखने को मिलेगा रेमल का असर
- रांची ने दो दिनों के लिए जारी किया ऑरेंज और यलो अलर्ट
- रांची में 27 मई को सामान्यत: बादल छाए रहेंगे और हल्की वर्षा होने के संकेत
जागरण संवाददाता, रांची। Cyclone Remal Update : राजधानी रांची समेत राज्य के 18 जिलों में एक बार फिर मौसम में परिवर्तन होने के संकेत हैं। 25 मई को बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवात तूफान रेमल में तब्दील हो गया है। इसका असर अगले दो दिनों झारखंड के अधिकांश हिस्सों में देखने को मिलेगा।
रेमल को लेकर जारी हुआ अलर्ट
मौसम विज्ञान केंद्र रांची ने दो दिनों के लिए ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया है। बताया गया कि 27 मई को निकटवर्ती मध्य हिस्से यानी रांची, रामगढ़, हजारीबाग, गुमला, बोकारो और खूंटी के अलावे उत्तर पूर्वी हिस्से यानी देवघर, दुमका, गोड्डा, धनबाद, गिरिडीह, पाकुड़, जामताड़ा और साहिबगंज के साथ-साथ दक्षिणी हिस्से यानी पूर्वी व पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला खरसावां में मेघगर्जन के साथ 40 से 50 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवा बहने की संभावना है।
रांची में कुछ ऐसा रहेगा रेमल का असर
मौसमी गतिविधियों के साथ वज्रपात होने को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं 28 मई को निकटवर्ती मध्य हिस्से और उत्तर पूर्वी हिस्सों में कहीं कहीं मेघगर्जन के साथ वज्रपात होने की संभावना है। इसे लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।
रांची में 27 मई को सामान्यत: बादल छाए रहेंगे और हल्की वर्षा होने के संकेत हैं जबकि 28 मई को भी आंशिक बादल छाए रहने और मौसम के शुष्क बने रहने की संभावना है।
इसके बाद अगले दो दिनों तक आसमान साफ रहेगा। बता दें कि बंगाल की खाड़ी में बना गहरा दबाव का क्षेत्र के बाद उठे चक्रवाती तूफान रे-मल 110-120 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से तूफान में बदलकर बांग्लादेश और पश्चिम बंगाल के आसपास तटों से टकराएगा।
खबरें और भी
संभावना जताई जा रही है कि यह तूफान भयानक रूप भी ले सकता है। इसका असर झारखंड में भी देखने को मिल सकता है। इस कारण राजधानी रांची में सुबह से ही आंशिक बादल छाए रहे।
ऐसा रहा मौसम
पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो राज्य में कहीं-कहीं मेघगर्जन व आंधी के साथ हल्की व मध्यम दर्जे की वर्षा हुई। सबसे अधिक वर्षा 16.2 मिमी सिमडेगा के कुरूदेग में रिकाॅर्ड की गई।
सबसे अधिक अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस सरायकेला का, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस रांची का रिकाॅर्ड किया गया। राजधानी रांची में अधिकतम 37.4 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया।
ये भी पढ़ें:
Ranchi News: Cyclone Remal के चलते बिजली विभाग ने भी कसी कमर, युद्ध स्तर पर होगा समस्या का निवारण