Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jharkhand News: सुनील चंद्र दुबे को बनाया गया बिरसा कृषि विश्वविद्यालय का नया कुलपति, राज्यपाल ने दिलाई नियुक्ति

    By Neeraj K. AmbasthaEdited By: Shashank Shekhar
    Updated: Wed, 20 Dec 2023 05:04 PM (IST)

    झारखंड में सुनील चंद्र दुबे बिरसा कृषि विश्वविद्यालय का नया कुलपति बनाया गया है। राज्यपाल सह कुलाधिपति सीपी राधाकृष्णन ने इनकी नियुक्ति की है। इसे लेक ...और पढ़ें

    Jharkhand News: सुनील चंद्र दुबे को बनाया गया बिरसा कृषि विश्वविद्यालय का नया कुलपति
    Jharkhand News: सुनील चंद्र दुबे को बनाया गया बिरसा कृषि विश्वविद्यालय का नया कुलपति

    HighLights

    1. सुनील चंद्र दुबे की नियुक्ति तीन साल के लिए हुई है।

    राज्य ब्यूरो, रांची। राज्यपाल सह कुलाधिपति सीपी राधाकृष्णन ने कृषि वैज्ञानिक डॉ. सुनील चंद्र दुबे को बिरसा कृषि विश्वविद्यालय, कांके का कुलपति नियुक्त किया है। राजभवन सचिवालय ने बुधवार को इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी। उनकी नियुक्ति सर्च कमेटी द्वारा अनुशंसित तीन नामों के पैनल से की गई है।

    इनकी नियुक्ति योगदान की तिथि से तीन सालों के लिए हुई है। डॉ. सुनील चंद्र वर्तमान में इंडियन काउंसिल ऑफ एग्रीकल्चर रिसर्च में सहायक महानिदेशक (प्लांट प्रोटेक्शन एंड बायोसेफ्टी) के पद पर कार्यरत हैं। डॉ. दुबे बिरसा कृषि विश्वविद्यालय में ही वर्ष 1989 से 2001 के बीच सहायक प्राध्यापक तथा सह प्राध्यापक के पद पर कार्य कर चुके हैं।

    इंडियन काउंसिल ऑफ एग्रीकल्चर रिसर्च में विभिन्न पदों पर कार्यरत रहे डॉ. दुबे

    इन्होंने गोरखपुर विश्वविद्यालय से कृषि विज्ञान में स्नातक तथा आजाद युनिवर्सिटी ऑफ एग्रीकल्चर एंड टेक्नोलॉजी, कानपुर से स्नातकोत्तर तथा पीएचडी की उपाधि ली थी। ये इंडियन काउंसिल ऑफ एग्रीकल्चर रिसर्च में विभिन्न पदों पर कार्यरत रहे हैं। इन्हें जूनियर साइंसिस्ट अवार्ड सहित कई पुरस्कार मिल चुका है। इन्होंने प्लांट पैथोलॉजी, प्लांट प्रोटेक्शन आदि में कई शोध किए हैं।

    ये भी पढ़ें: Jharkhand News: दिसंबर के अंतिम हफ्ते में सरायकेला में होगी धान की खरीद-बिक्री, किसानों से इस मूल्य पर होगी खरीदारी

    ये भी पढ़ें: Jharkhand News: सरकारी स्कूलों में कुव्यवस्था की खुली पोल! परीक्षा के नाम पर हो रही खानापूर्ति; JCERT के आदेश को दिखाया गया ठेंगा

    खबरें और भी