यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
संदिग्ध आतंकी राहुल सेन की रांची NIA स्पेशल कोर्ट में पेशी, पूछताछ के लिए रिमांड पर लेने की तैयारी
झारखंड मॉड्यूल केस में गिरफ्तार संदिग्ध आतंकी राहुल सेन को एनआईए स्पेशल कोर्ट में पेश किया गया। यहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। बताया जा ...और पढ़ें

HighLights
- रिमांड के लिए एनआईए ने दिया कोर्ट में आवेदन
- फैजान अंसारी से संपर्क में था संदिग्ध राहुल सेन
राज्य ब्यूरो, रांची: आईएसआईएस के झारखंड मॉड्यूल केस में गिरफ्तार संदिग्ध आतंकी राहुल सेन को शनिवार को एनआईए की विशेष अदालत में पेश किया गया।
यहां से उसे न्यायिक हिरासत में लेते हुए जेल भेज दिया। एनआईए पूछताछ के लिए उसे रिमांड पर भी लेगी। इसको लेकर एनआईए की ओर से कोर्ट में आवेदन भी दिया गया है।
एनआईए की टीम ने मध्य प्रदेश के रतलाम के आलोट से फैजान अंसारी के कनेक्शन को लेकर संदिग्ध राहुल सेन को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद उसे ट्रांजिट रिमांड पर लेकर एनआईए रांची पहुंची और अदालत में पेश किया।
छह राज्यों के नौ ठिकानों पर एनआईए ने की थी छापेमारी
एनआईए टीम ने छह राज्यों के नौ ठिकानों पर छापेमारी की थी। छापेमारी के दौरान एनआईए ने इलेक्ट्रानिक डिवाइस, लैपटॉप और आईएसआईएस से जुड़े दस्तावेज बरामद किया। संभावना जताई गई कि है झारखंड में आतंकी घटना को अंजाम देने साजिश की हो रही थी।
बता दें कि पिछले दिनों एनआईए रांची ने अवैधानिक गतिविधियों में संलिप्त आईएसआईएस से कनेक्शन वाले फैजान अंसारी को गिरफ्तार किया था। फैजान ने पूछताछ में अपने परिचित रतलाम जिले के राहुल पिता बाबूलाल सेन के बारे में बताया था।
सोशल मीडिया के माध्यम से दोनों के कनेक्शन मिलने पर एनआईए रांची ने रतलाम पुलिस से संपर्क किया। इसके बाद एनआईए के अधिकारी रतलाम पहुंचे।
NIA, एमपी ATS और रतलाम पुलिस की संयुक्त कार्रवाई
वहीं, गुरुवार सुबह एसपी राहुल कुमार लोढा और एएसपी राकेश कुमार खाखा के मार्गदर्शन में एनआईए, एमपी एटीएस और रतलाम पुलिस की संयुक्त टीम गठित कर कार्रवाई की।
इसी क्रम में टीम ने आलोट थाना इलाके के ग्राम खजुरी देवड़ा में दबिश देकर संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया।